नामुमकिन कुछ भी नहीं – संघर्ष समिति चिरमिरी

Estimated read time 1 min read

Baikunthpur @ Tahkikat News

नामुमकिन कुछ भी नहीं – संघर्ष समिति चिरमिरी —अपनी 1 सूत्रीय मांग की नवीन गठित मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर जिला का जिला मुख्यालय चिरमिरी में बनाया जाए को लेकर 18 अगस्त से चिरमिरी के हृदय स्थल में संघर्ष समिति चिरमिरी के तत्वाधान में लगातार जारी क्रमिक भूख हड़ताल के 36 वे दिन धरना व क्रमिक भूख हड़ताल स्थल पर बैठे श्री धर्मेंद्र त्रिपाठी रवि शुक्ला हर्ष शुक्ला धनंजय त्रिपाठी ने जहां संघर्ष समिति के 1 सूत्रीय मांग की चिरमिरी को जिला मुख्यालय बनाओ को ठोस समर्थन दिया वही उनका कहना है कि जो काम दुनिया को नामुमकिन लगे वही मौका है कुछ कर दिखाने का यही सोच कर आज हम क्रमिक भूख हड़ताल में बैठे हैं क्योंकि अस्तित्व आकार व इतिहास को लेकर जिला मुख्यालय का निर्माण चिरमिरी में हो यहां का अधिकार वा हक है जो शासन प्रशासन को बिना किसी धरना आंदोलन के चिरमिरी में ही सुनिश्चित करना चाहिए जिससे चिरमिरी वासियों का विश्वास शासन प्रशासन के प्रति और मजबूत तथा बढ़ेगा

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours