Baikunthpur @ Tahkikat News
विगत दिनो में जिला अस्पताल में जमीन पर नौनिहालो का ईलाज जमीन पर कराये जाने के बाद मिडिया के सवालो के जवाब में जिला प्रशासन ने आनन-फानन में कोरिया कलेक्टर श्याम धावड़े ने जिला चिकित्सालय में 34 बिस्तरीय शिशु वार्ड का शुभारंभ संसदीय सचिव एवं बैकुंठपुर विधायक अम्बिका सिंहदेव के हाथो करा दिया। इससे अब जिला चिकित्सालय बैकुण्ठपुर में शिशु वार्ड में बेडो की संख्या 60 हो गई है। काश जिला प्रशासन मिडिया के सवाल करने से पहले ही अपनी व्यवस्थाओ पर स्वयं संज्ञान लेकर उसे दूरुस्त कर लेता । कोरोना में पहले से ही लोगो को जिस तरह से अदूरुनी और मांशिक तौर पर तोउ कर रख दिया है उस पर बीते दिनो जिला अस्पताल में जिस प्रकार जमीन पर बच्चो का ईलाज ईलाज होता देख किसी का भी सर्ब खो सकता है।
सीएचएमओ साहब ने उठा दिया मिडिया पर उल्टा सवाल
विभिन्न मीडिया द्वारा जिला अस्पताल कोरिया में बच्चों में बहुत ज्यादा मौसमी बीमारी फैलने की रिपोर्टिंग पर उक्त जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ रामेश्वर शर्मा ने शिशु रोग विशेषज्ञो के दल के द्वारा लिये गये मतानुसार यह एक सामान्य मौसमी बीमारी है। उन्होनें बताया कि मौसमी बीमारी से 3 शिशु मृत्यु रिपोर्टिंग की जानकारी सही नहीं है। उक्त शिशु में जन्मजात हदय विकृत एवं सेपसीस के कारण मृत्यु होना ऑडिट किया गया है। उन्होनें बताया कि मरीजों का ईलाज जिले में पदस्थ 02 चिकित्सकों के द्वारा कराया जा रहा है। सभी बच्चों की आरटीपीसीआर कोविड 19 की जॉच करा दिया गया है जो कि सभी बच्चों का जॉच रिपोर्ट निगेटिव पाया गया है। तथा जिला चिकित्सालय में आक्सीजन एवं दवाईयों की पर्याप्त मात्रा उपलब्ध है। जिले के सीएचएमओ साहब को मिडिया को पहले ही कई प्रकार का तोहमत लगा चुके है। इसलिए आज ये कोई नई बात नही है। किन्तु बेहतर होता कि वे लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ को गलत ठहरा दें उससे पहले आप जिले भर की अस्पतालो में स्वास्थ्य सुविधा में बेहतरी लाये। वर्ना मिडिया को छोडिया साहब जिला प्रशासन के आला अधिकारियो को मध्य रात्री में विगत महिनो में हर रात औचक निरिक्षण पर क्यो जाना पडा। बार बार नोटिस जारी कर जवाब क्यो मांगा गया।
as


+ There are no comments
Add yours