Baikunthpur @ Tahkikat News
सोमवार 20 अगस्त को राजधानी रायपुर के राजीव भवन में छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के ओबीसी विभाग के प्रदेश स्तरीय समस्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समाहरोह आयोजित किया हुआ। जिसमें कोरिया जिले दो दिग्गजो को प्रदेश ओबीसी कां्रगेस संगठन में प्रदेश स्तर के अधिकारी बनाते हुए उन्हे नियुक्ति का पत्र एवं शपथ दिलाया गया है। इससे पूर्व ओबीसी विभाग के प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव ने छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के ओबीसी विभाग के समस्त प्रदेश पदाधिकारीयो से प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में उपस्थित होने की अपील किया था।
इस दौरान शपथ ग्रहण समाहरोह के इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, गृह मंत्री एव अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पिछड़ा वर्ग विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष ताम्रध्वज साहू, केबिनेट मंत्री मो. अकबर, अध्यक्ष मोहन मरकाम, पिछड़ा वर्ग विभाग के राष्ट्रीय समन्वयक अहमद खुर्शीद, सह समन्वयक दिनेश कुमार, एवम छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के ओबीसी विभाग के प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव उपस्थित रहें।
इस दौरान कार्यक्रम में जिले के दोनो कांग्रेसी युवा नेता राम कृष्ण साहू को प्रदेश सचिव व रवि शंकर राजवाडे को प्रदेश महामंत्री बनाया गया है। आये हुए अतिथिगणों की गरिमामई उपस्थिति में प्रदेशाध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव के द्वारा छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के पिछड़ा वर्ग विभाग के नवनियुक्त प्रदेश पदाधिकारीगणों एव जिलाध्यक्षगणों को उनकी नियुक्ति पत्र का वितरण किया गया।
as



+ There are no comments
Add yours