Baikunthpur @ Tahkikat News
कलेक्टर ने धन्यवाद देते हुए कहा चिकित्सा सुविधा बढ़ाने में मिलेगी मदद
कलेक्टर श्याम धावड़े से उनके चेम्बर में मुलाकात कर आईसीआईसीआई बैंक के ब्रांच मैनेजर ऋषिकेश पांडेय ने 15 ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर प्रदाय किए। कलेक्टर श्री धावड़े ने बैंक की ओर से आये अधिकारियों को इस सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि इससे जिले में चिकित्सा सुविधा सुदृढ़ बनाने में मदद मिलेगी। कोरोना की तीसरी लहर की आशंका है। यह सहयोग भी जिला प्रशासन की तैयारी में बेहद महत्वपूर्ण है। इस दौरान मुख्य कार्यापालन अधिकारी जिला पंचायत कुणाल दुदावत एवं डीपीएम रंजना पैंकरा भी उपस्थित रही।
as

+ There are no comments
Add yours