Baikunthpur @ Tahkikat News
जनपद पंचायत बैकुण्ठपुर की सामान्य प्रशासन समिति की बैठक 25 सितंबर को अपरान्ह 2 बजे से जनपद पंचायत बैकुण्ठपुर के सभा कक्ष में आयोजित की गई है। बैठक में जनपद पंचायत के आय-व्यय, जनपद पंचायत के विकास निधि से निर्माण कार्यों, शाखा परिवर्तन सहित अन्य विषयों पर चर्चा की जायेगी। जनपद पंचायत बैकुण्ठपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने जनपद पंचायत बैकुण्ठपुर के सभापति एवं सभी सदस्य सहित संबंधितों को निर्धारित स्थान और समय पर उपस्थित होने का आग्रह किया है।
as

+ There are no comments
Add yours