रामपुर के सरपंच के खिलाफ पंचों ने अविश्वास प्रस्ताव लगाने के लिए लिखा पत्र

Estimated read time 1 min read

Baikunthpur @ Tahkikat News

बैकुंठपुर जनपद अंतर्गत रामपुर ग्राम पंचायत के सरपंच लक्ष्मी सिंह के विरुद्ध वहां के पंचों ने तहसीलदार एवं एसडीएम से अविश्वास प्रस्ताव लगाने के लिए ज्ञापन पत्र सौंपा है । इस संबंध में पंचों का कहना है कि हमारे ग्राम पंचायत में पदस्थ किसी भी वार्ड पंच के यहां तक तक की उपसरपंच को भी जानकारी नहीं है कि मूलभूत राशि कहां खर्च हो रही है इसके अलावा 15वॉ वित्त में आय व्यय की जानकारी नहीं दिखाते हैं । हम वार्ड पंच लोग पंचायत के प्रत्येक बैठक में उक्त जानकारी पंच मांगते हैं किंतु सरपंच द्वारा आज तक इसकी जानकारी पंचों को नहीं दिखाई । ग्राम पंचायत रामपुर में फर्नीचर खरीदी स्टेशनरी दरी इत्यादि में किया गया खर्च संतोषजनक नहीं है यही कारण है कि रामपुर ग्राम पंचायत के 14 में से 13 पंचों ने सरपंच के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours