मनेंद्रगढ़ :- विगत पंद्रह वर्षों से सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों के माध्यम से उल्लेखनीय काम करने वाली श्री राम समिति ने मुक्ति धाम मनेंद्रगढ़ में जलाऊ लकड़ी की व्यवस्था कर सराहनीय पहल की है। परिजन की मृत्यु होने के समय दुख की घड़ी में मुक्ति धाम तक लकड़ी की व्यवस्था करना बहुत ही तकलीफ देय कार्य होता रहा है। लोगों की इन्हीं तकलीफ को समझते हुए सामाजिक व धार्मिक कार्यों में अग्रणी श्री राम सेवा समिति ने जनसुविधा के लिए मुक्ति धाम में ही लकड़ी की व्यवस्था की है। जानकारी के अनुसार नगर पालिका परिषद मनेंद्रगढ़ के विशेष सहयोग से दाह संस्कार के लिए सम्पूर्ण लकड़ी नि :शुल्क प्रदान की जाएगी । श्री राम सेवा समिति के अनुसार आवश्यकता होने पर इन नम्बरो 9340584644 , 9425529207 , व 9301519357 पर सम्पर्क कर सहयोग लिया जा सकता है।
as

+ There are no comments
Add yours