Baikunthpur @ Tahkikat News
स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत भारत की आजादी की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आजादी का अमृत महोत्सव अंतर्गत वीडियो कांफ्रंेसिंग के माध्यम से प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग मंत्री टी.एस. सिंहदेव के साथ जनप्रतिनिधियों का स्वच्छता संवाद किया गया। जिसमें जिला स्तर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत के साथ-साथ ग्राम पंचायत नगर, कैलाशपुर, सैंदा, लाई, तेंदूडांड के सरपंच तथा स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के जिला समन्वयक उपस्थित रहीं।
मंत्री श्री सिंहदेव के द्वारा ग्राम पंचायत नगर की सरपंच बालकुंवर काशी से स्वच्छता संवाद किया गया। इसी तरह जनपद पंचायत बैकुण्ठपुर, भरतपुर, खड़गवां, मनेन्द्रगढ़ एवं सोनहत में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत तथा संबंधित जनपद पंचायतों के 10-10 सरपंच उक्त वीडियो कांफ्रेंसिंग में उपस्थित रहे।
as

+ There are no comments
Add yours