Baikunthpur @ Tahkikat News
संत गहिरा गुरू विश्व विद्यालय अंबिकापुर द्वारा संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम समन्वयक डॉ अनिल कुमार सिन्हा एवं प्रो एमसी हिमधर जिला संगठक जिला कोरिया के मार्गदर्शन एवं शासकीय नवीन कन्या महाविद्यालय बैकुण्ठपुर की प्राचार्य सह कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रंजना नीलिमा कच्छप के नेतृत्व में महाविद्यालय में दिनांक 24 सितंबर 2021 को राष्ट्रीय सेवा योजना के स्थापना दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में अंबिका सिंहदेव, विधायक बैकुण्ठपुर मुख्य अतिथि की आसंदी से शामिल हुई। सर्वप्रथम सिंहदेव ने महाविद्यालय को प्रदत्त वाटर प्यूरिफायर का फीता काटकर शुभारंभ किया। इससे छात्राओं को शुध्द पेयजल प्राप्त होगा।
मुख्य अतिथि ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि महाविद्यालय से अलग तरह का लगाव महसूस होता है, क्योंकि यहां की छात्राओं के साथ-साथ समस्त स्टॉफ तथा प्राचार्य पूरी उर्जा और लगन से महाविद्यालय के विकास में सदैव तत्पर रहता है। छात्राओं द्वारा महाविद्यालय में स्नातकोत्तर की कक्षाओं की मांग के संबंध में उन्होंने कहा कि वे निरंतर इस प्रयास में लगी हैं और उम्मीद करती हैं कि शीघ्र ही महाविद्यालय के सभी संकायों में स्नातकोत्तर की कक्षाएं संचालित होने लगेंगी। कार्यक्रम में प्राचार्य सह कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रंजना नीलिमा कच्छप ने स्वागत उद्बोधन दिया और राष्ट्रीय सेवा योजना के बारे में विस्तार से छात्राओं को बताया।
कार्यक्रम में प्रो एम सी हिमधर जिला संगठक जिला कोरिया एवं सूरजपुर ने भी शिरकत की और छात्राओं को स्वयं सेवक के रूप में उनके कर्तव्य से अवगत कराया तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के लक्ष्य एवं उद्देश्य के संबंध में जानकारी दी। इसी तरह कार्यक्रम को डॉ. कामिनी, सहायक प्राध्यापक हिन्दी ने भी संबोधित किया।
इस दौरान मुख्य अतिथि ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन का संदेश दिया। इसके पूर्व महाविद्यालयीन छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई जिसमें राजस्थानी, छत्तीसगढ़ी और शास्त्रीय संगीत प्रमुख रहे। तत्पश्चात मुख्य अतिथि ने राष्ट्रीय सेवा योजना के बी प्रमाण पत्र हेतु पात्र सभी स्वयं सेवकों को प्रमाण पत्र प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया। अंत में महाविद्यालय परिवार की ओर से आभार प्रदर्शन डॉ. कामिनी, सहायक प्राध्यापक हिन्दी ने किया। साथ ही पूरे महाविद्यालय परिवार की ओर से सभी छात्राओं को ढेरों शुभकामनायंे दी गई।
as

+ There are no comments
Add yours