टूटी-फूटी सड़क पर पाईप-लाईन के गढडो की भराई बना लोगो के जी का जंजाल……

Estimated read time 1 min read

Baikunthpur @ Tahkikat News

बैकुन्ठपुर की सड़क हादसों को बढ़ाने में खस्ताहाल व टूटी सड़कों के कारण आए दिन सड़क हादसे का सबब तो पहले से बने हुए थे। वही पर अब शहर भर में पाईप लाईन विस्तार के लिए गढडो की भराई ने जिला मुख्यालय में जाम लगा दिया है। बेहतर होता कि यह कार्य रात किया जाता । सड़क जैसी बुनियादी सुविधा के चलते हो रहे हादसों में वाहन चालक अपनी जान गंवा देते हैं वहीं अनेक गंभीर रूप से घायल हो जाते है। बाद में इन हादसों का जिम्मेदार भी वाहन चालकों को ही ठहराया जाता है।

सकरी-टूटी सड़क से लोग परेशान

सुरक्षित यातायात के लिए सड़कों का सही होना आवश्यक है। यदि सड़कें ही खस्ताहाल होंगी ओर उन पर ट्रैफिक सिग्नल भी नहीं होंगे तो सड़क हादसे होना लाजमी है। सकरी टूटी सड़कों व बिना ट्रैफिक सिग्नल वाले रास्तों से गुजरते समय भी वाहन चालक अपनी गति को अधिक रखते है। वाहनों की गति अधिक होने के कारण वाहनों पर नियंत्रण भी बहुत कम रहता है।

पशुओ का जमघट हादसो का सबब

यदि दूसरा वाहन या पशु आ जाए तो बचना भी मुश्किल है। खासकर दुपहिया वाहन चालक तो ओवरटेक करने से कभी पीछे नहीं हटते, साथ ही रफ्तार भी तेज रखते हैं। सड़क हादसों में सबसे अधिक दुपहिया वाहन शामिल होते हैं। वहीं सड़क हादसों में होने वाली मौतों में भी दुपहिया वाहन सवार ही अधिक मिलते हैं।

बैगर चौडीकरण नही मिलेगी निजात

सड़क हादसे कम करने के लिए सड़कों की स्थिति में भी सुधार करना आवश्यक है। शहर की सडक का चौडीकरण किया जाये। साथ ही सुरक्षित यातायात के लिए डिवाइडर भी बनाए जाए। वहीं चौक-चौराहा, यू-टर्न, टी-प्वाइंट आदि स्थानों पर सूचना पट हों। सड़क पर सफेद पट्टी, रिफ्लेक्टर, कैट आई आदि भी जगह-जगह पर लगाने चाहिए। अतिक्रमण भी सड़क हादसों को बढ़ाने का काम करता है।

शहर में अतिक्रमण हटाना जरुरी

शहर में अतिक्रमण के कारण सड़कें तंग हो जाती हैं। भीड़ से होकर गुजरते समय जाम लगना व वाहनों की भिड़ंत होने की अधिक आशंका बन जाती है। हालांकि नगर पालिका बार-बार अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाती रहती है, लेकिन अतिक्रमण ज्यों का त्यों बना हुआ है।

डिवाइडर के बीन यातायात पर नही होगा नियत्रंण

बैकुन्ठपुर शहर की सडक पर यातायात को नियंत्रित करने के लिए डिवाइडर लगाने की मांग उठती रही है। किन्तु पिछली बार की तरह सकरी सडक पर डिवाईडर लगाने बाद जिस प्रकार से शहर में सडक हादसो में वृद्धि हुई थी जरुरत है पहले सउके चौडी हो फिर यातायात को नियंत्रण किया जाये।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours