गुलाब की आहत से मौसम हुआ गुलाबी, मौसम विभाग ने किसानो को किया आगाह

Estimated read time 1 min read

Baikunthpur @ Tahkikat News

बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र चक्रवाती तूफान गुलाब में तब्दील होने के बाद वर्तमान में बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान गुलाब धीरे-धीरे आगे बढ़ता हुआ दक्षिण छत्तीसगढ़ के क्षेत्र को खासा प्रभावित करता दिख रहा है। उत्तर छत्तीसगढ़ पर इसके व्यापक प्रभाव की संभावना कम है। कुछ तेज हवाएं चल सकती हैं, आसमान मेघमय रहेगा तथा गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। वही पर मौसम विभाग ने किसानो को आगाह करते हुए कहा है कि कोरिया जिले में चक्रवाती तूफान के प्रभाव से तेज हवा के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना को देखते हुए किसान भाइयों को सलाह है कि फसलों में उर्वरकों, कीटनाशक दवाओ का छिड़काव अभी न करें । खरीफ की जो फसलें पककर तैयार हो गई हैं उसे काटकर सुरक्षित स्थान पर रखे। पशुओं को खुले में न छोड़े उन्हें सुरक्षित स्थान पर रखे।

कल तक प्रभावित रहेगा मौसम

मौसम विभाग की माने तो क्षेत्र में 28-29 सितंबर को विशेष रूप से भारी वर्षा और हवा के मामले में मौसम की गतिविधि में वृद्धि होने की संभावना है। तूफान के असर से छत्तीसगढ़ में भारी बारिश हो सकती है। खास कर दक्षिण छत्तीसगढ़ सबसे ज्यादा प्रभावित रहेगा। उत्तरी छत्तीसगढ़ में भारी से अतिभारी बारिश की संभावना है। रायपुर समेत राज्य के मध्य हिस्से में भी मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है।

जिले में अब तक 1014.0 मि.मी. वर्षा
जिले के सभी तहसीलों में 24 घण्टे के दौरान 0.3 मि. मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। इस दौरान सर्वाधिक 1.7 मि.मी. औसत वर्षा चिरमिरी तहसील में दर्ज की गई है। इसे मिलाकर पूरे जिले में जून से अब तक 1014.0 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज़ की गई है। 01 जून 2021 से 27 सितंबर 2021 तक बैकुण्ठपुर तहसील में 1071.7, सोनहत तहसील में 1068.1, मनेन्द्रगढ़ तहसील में 960.1, खड़गवां तहसील में 1053.8, चिरमिरी तहसील में 1177.6, भरतपुर तहसील में 1017.7 एवं केल्हारी तहसील में 748.9 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours