चिरमिरी से निकली आभार एवं पदयात्रा सत्याग्रह पहुंची पेंड्रा मरवाही जिला में

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @  चिरमिरी

चिरमिरी जिला मुख्यालय बनाओ संघर्ष समिति के अगुवाई में चिरमिरी से लगभग 350 किलोमीटर दूर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर मुख्यमंत्री निवास के लिए निकली आभार एवं पदयात्रा सत्याग्रह के सत्याग्रहियों की टोली कोरिया जिले की सीमाओं को पार करते हुए गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले की सीमाओं में प्रवेश करके भाड़ी कस्बा के करीब पहुंच गई है संघर्ष समिति चिरमिरी के नेतृत्व में इन सत्याग्रहियों में चिरमिरी क्षेत्र के सभी राजनीतिक दलों के साथ-साथ चिरमिरी हितों के प्रति सजग व समर्पित सामाजिक संगठनों के युवा जन शामिल हैं

संघर्ष समिति चिरमीरी के अनुसार कोरिया को विभक्त कर के नवीन गठित जिला में जिस प्रकार प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी द्वारा स्वमेव चिरमिरी का नाम जोड़ा गया है उसका आभार प्रदर्शन करने करके अपनी 1 सूत्रीय मांग की नवीन जिला का मुख्यालय निगम क्षेत्र चिरमिरी में बनाया जाए पर सत्याग्रहियों द्वारा अपनी बात माननीय मुख्यमंत्री के समक्ष रखी जाएगी पता हो अपनी 1 सूत्रीय मांग की चिरमिरी में जिला मुख्यालय बनाया जाए को लेकर आरंभ किए गए क्रमिक भूख हड़ताल के 41 वे दिन मुख्यमंत्री जी का आभार प्रदर्शन करने के लिए 40 सत्याग्राही पदयात्रा पर मुख्यमंत्री निवास जाने के लिए निकले हैं गांधीवादी आंदोलन की राह पर निकले इन सत्याग्रहियों का जगह-जगह ग्राम वासियों द्वारा भव्य आत्मीय स्वागत किया जा रहा है

चिरमिरी संघर्ष समिति का कहना है कि पहाड़ी अंचल में बसे ऐतिहासिक कोयला नगरी का आबादी संसाधन व शासकीय जमीन के हिसाब से कोरिया जिले में अभी भी सबसे बड़ा व महत्वपूर्ण स्थान है जिसके चलते सत्याग्रही अपने अधिकार वा हक की जायज मांग को लेकर मुख्यमंत्री के सामने अपनी बात जहॉ रखेगे व वही चिरमीरी को जिला के रूप मे स्थापित करने के लिए चिरमिरी वासियों की ओर से आभार प्रकट करेगे

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours