Baikunthpur @ Tahkikat News
जिला कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कां्रगेस कार्यालय बैकुन्ठपुर में धरना दिया। इस दौरान कांग्रेसियों ने डेढ़ घंटे मौन व्रत रखा और हाथ में थामे पोस्टरों के मार्फत उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी की घटना में किसानों के लिए इंसाफ मांगा। इस मौन व्रत की अध्यक्षता जिला कांग्रेस के जिलाध्यक्ष नजीर अजहर कर रहे थे। उक्त धरना प्रदर्शन में कां्रगेस जिलसध्यक्ष नजीर अजहर के अलावा योगेश शुक्ला, प्रदीप गुप्ता , ब्रिज वाशी तिवारी , प्रवीर भट्टाचार्य, डमरू रेड्डी, अजय सिंह, महमूद खान, मनजिंदर कौर, दीपक गुप्ता, विनोद शर्मा, शाहबाज आलम, तुली दत्ता अन्य कांग्रेस जन शामिल थे
मोदी सरकार को बताया किसान विरोधी
कां्रगेसीयो का कहना है कि लखीमपुर के आरोपितों को सजा दिलाई जाए, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा को बर्खास्त किया जाए, कृषि कानून वापस लिए जाएं, कांग्रेस किसानों के साथ, मोदी सरकार किसान विरोधी, किसानों की इज्जत करो इत्यादि बैनरों के जरिए कांग्रेसियों ने अपना संदेश एवं मकसद केंद्र सरकार तक पहुंचाने का प्रयास किया। इस रोष प्रदर्शन में कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
as

+ There are no comments
Add yours