नॉकआउट फुटबॉल प्रतियोगिता संपन्न…………

Estimated read time 1 min read

Baikunthpur @ Tahkikat News

विगत दिनों ग्राम पंचायत सलका, सलबा भंडारपारा के द्वारा आयोजित नाकआउट फुटबॉल प्रतियोगिता 2021 समापन समारोह में स्कूल मैदान सलका में एफ सी कोरिया टीम एवं फूलपुर टीम के मध्य खेला गया।जिसमें फूलपुर की टीम 3-0 गोल से विजई रही ।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि के. मेरे महाप्रबंधक एसईसीएल चरचा आर ओ बैकुंठपुर क्षेत्र, संरक्षक एसपी तिवारी, गणेश बहादुर सिंह ,रविशंकर राजवाड़े, अध्यक्ष संगीता राजवाड़े, कार्यकारी अध्यक्ष गुलामनी, उपाध्यक्ष सुनीता सरपंच सलका, कौशल्या सरपंच सलबा, सुखनंदन मिंज सरपंच भंडारपारा ,सचिव अनिरुद्ध सिंह, हितेश प्रताप सिंह, सह सचिव संजय टोप्पो,किशन कुजूर ,कोषाध्यक्ष रामप्रताप चिकनजूरी के गरिमामय उपस्थिति में संपन्न हुआ । विशिष्ट अतिथि के रूप में मुख्तार अहमद, अशोक जयसवाल, कृष्ण बिहारी जयसवाल ,देवेंद्र तिवारी ,अतुल गुप्ता, एसके दास ,हरेंद्र तिवारी ,गौरव दुबे उपस्थित थे । कमेटी के द्वारा मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों का बैच लगाकर एवं पुष्प गुच्छ ,फुल माला से सैला नृत्य के साथ उनका जोरदार स्वागत किया गया । पुरस्कार वितरण के बाद मुख्य अतिथि एवं अतिथियों का कमेटी के द्वारा मोमेंटो देकर सम्मान किया गया ।


मुख्य अतिथि के. मेरे के हाथों विजेता टीम फुलफुर को कप एवं 10,000 हज़ार का नगद पुरस्कार तथा उपविजेता टीम एफ सी कोरिया को कप एवं 7000 हज़ार का नगद पुरस्कार दिया गया। साथ ही विवेक मोटर्स मेस्सी फर्गुसन की ओर से दोनों टीम के खिलाड़ियों को व्यक्तिगत रूप से भी पुरस्कार प्रदान किया गया। मुख्य अतिथि के द्वारा अपने उद्बोधन कहा कि ग्रामीण अंचल में इस तरह का आयोजन में पहली बार मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ इसके लिए मैं कमेटी का धन्यवाद देता हूं । खिलाड़ियों का उत्साह एवं खेल भावना को देखकर और यहां पर उपस्थित खेल प्रेमियों का भीड़ देखकर काफी आश्चर्य हूँ ऐसा लग रहा है कि यहां पर राज्य स्तरीय स्पर्धा हो रहा है मैं दोनों ही टीम के खिलाड़ियों को बधाई देता हूं ।अच्छा आप लोगों ने खेल का प्रदर्शन किया आज फाइनल मुकाबला में जो टीम हारी है उनको उदास नहीं होना चाहिये। अपने लक्ष्य पर ध्यान देना चाहिए यह समझना चाहिए कि हमारे मेहनत में कहीं कमी रह गई है उसे पूरा करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहना चाहिए। जैसा कि कमेटी के द्वारा अवगत कराया गया । इस स्कूल प्रांगण के मैदान में स्टेज, बाउंड्री वाल ,और गोल पोस्ट इत्यादि एसईसीएल के द्वारा सीडी फंड से निर्मित कराया गया है इससे में काफी गौरवान्वित हूं।
मुख्य निर्णायक की भूमिका में रणधीर ठाकुर ,पूरन कश्यप, सूरज कुमार, प्रफुल्ल सालोमन तिग्गा ,प्रभु दयाल एक्का, बृजमोहन राजवाड़े, रामलाल चिकनजूरी का टूर्नामेंट को सफल बनाने में विशेष योगदान रहा।
आयोजक कमेटी के संरक्षक रविशंकर राजवाड़े ने अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रतियोगिता विगत 45 वर्षों से अनावरत चला आ रहा है फुटबॉल प्रेमी इस प्रतियोगिता को उत्सव के रूप में मनाते हैं जिसमें कोरिया जिले के ग्रामीण अंचल के टीम बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं यह प्रतियोगिता दिनांक 28 सितंबर 2021 से शुरुआत हुआ था जिसमें 36 टीमों ने हिस्सा लिया था।
फुटबॉल प्रतियोगिता को सफल बनाने में पिलातुस एक्का, विवेक सिंह, अमन एक्का,अनमोल एक्का ,प्रज्ञावान राजवाड़े, सौरभ चौहान, एव सलका, सलबा ,भण्डारपारा पंचायत के सभी ग्रामवासी नवयुवक फुटबॉल प्रेमियों का विशेष सहयोग रहा।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours