Baikunthpur @ Tahkikat News
कोरिया कांग्रेस के जिला अध्यक्ष नजीर अजहर ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिले में नगरीय निकाय चुनाव के लिए जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी संयुक्त महामंत्री दीपक गुप्ता को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देते हुए नगर पालिका बैकुंठपुर एवं शिवपुर चरचा हेतु प्रभारी नियुक्त किया है । नजीर अजहर ने बताया कि दीपक गुप्ता दोनों निकाय चुनाव से संबंधित समस्त प्रकार के चुनावी गतिविधियों एवं चुनाव संबंधित कार्यो के लिए अधिकृत किए जाते हैं जिला कांग्रेस कमेटी इनके उज्जवल भविष्य की कामना करती है वह आशा करते हैं कि प्रदेश एवं जिला द्वारा नियुक्त प्रभारी से सामंजस्य स्थापित कर संगठन के मनसा नुरूप दोनों निकायों का कार्य जिम्मेदारी पूर्वक निर्वहन करेंगे । गौरतलब हो कि विगत एक वर्षों से कोविड-19 व परिसीमन के कारण बैकुंठपुर एवं शिवपुर चरचा नगरपालिका में होने वाला चुनाव नहीं हो पाया है किंतु कांग्रेस की सक्रियता से स्पष्ट नजर आ रहा है कि बहुत जल्दी ही दोनों नगरीय निकाय चुनाव में चुनाव होने जा रहे हैं कांग्रेस की इस घोषणा के बाद बैकुंठपुर एवं शिवपुर चरचा के नगरीय निकाय में चुनाव सुगबुगाहट एवं चर्चा तेज हो चली और आने वाले दिनों में इसको लेकर भाजपा भी अपनी रणनीति तैयार करने में जुटेगी।
as

+ There are no comments
Add yours