भाजपा की शवयात्रा पर पुलिस ने लगाई रोक, भाजपा बोली लोकतंत्र में अधिकार……

Estimated read time 1 min read

Baikunthpur @ Tahkikat News

पत्थलगांव की घटना के उपरांत प्रदेश सरकार को घेरने के कोरिया भाजपा के द्वारा कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर में घटना के विरोध में षवयात्रा का आयोजन करने की तैयारी में थी। जिस पर कोरिया पुलिस के सख्त रवैया से षवयात्रा नही निकाली जा सकी । जिसको लेकर भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल ने प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर कोरिया पुलिस के अधिकारियों द्वारा पहले तो उन्हें घर में रोकने की कोशिश व भाजपा कार्यालय में पुलिस के व्यवहार पर आपत्ति दर्ज कराते हुए इसे लोंकतंत्र के लिए षर्मनाक बताया है। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष के द्वारा सत्तारूढ़ दल पर कई तरह के गंभीर आरोप लगाए गए ।

वहीं पर इस संबंध में जब हमने कोरिया जिले के पुलिस अधीक्षक से बात की तो उन्होंने बताया कि किसी प्रकार की रैली या जुलूस के आयोजन से पूर्व पुलिस से अनुमति लेनी पड़ती है। जोकि भाजपा के लोगों के द्वारा नहीं ली गई थी । इसलिए पुलिस के पास अधिकार है कि वह रैली निकलने से पहले ही उसे रोकें । लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सत्ता का विरोध जताने के लिए मजबूत विपक्ष का होना भी लाजमी है और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए विभिन्न प्रकार के विरोध के लोकतांत्रिक तरीकों को अपनाया जाने की परंपरा आजादी के पूर्व से ही चली आ रही हैं ।

सवाल का जवाब नहीं दे पाए भाजपा जिलाध्यक्ष

बैकुंठपुर के भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस के दौरान प्रेस कांफ्रेंस के कांग्रेस पर हमलावर भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल ने भूपेश बघेल के द्वारा यूपी के लखीमपुर खीरी में मृतकों को मुआवजा दिए जाने को गलत बताने पर जब उनसे तत्काल यूपी में भाजपा की ही सरकार होने की याद दिलाई गई एवं उन्हें बताया गया कि भाजपा की उत्तर प्रदेश सरकार ने मृतकों की कैसी मदद की है इस पर जिला अध्यक्ष बगले झांकते नजर आए ।

सारी कवायद नगर पालिका चुनाव के मद्देनजर तो नहीं

बैकुंठपुर में भाजपा के द्वारा आयोजित होने वाली रैली एवं विरोध को स्थानीय जानकार आने वाले दिनों में बैकुंठपुर एवं शिवपुर चरचा नगरी निकाय के चुनाव से लेकर जोड़ रहे हैं। जानकारों का कहना है कि भाजपा स्थानी मुद्दे छोड़ इन मुद्दों को उठाकर कांग्रेस के खिलाफ माहौल बनाने का प्रयास कर रही है अब इसमें कितनी सत्यता है या बात तो भाजपा ही जाने।

वर्जन…………

किसी को भी कानून हाथ में लेने का अधिकार नहीं है यदि कोई कानून अपने हाथ में लेता है तो उसे पुलिस एक्शन में ले कार्रवाई करेगी । यदि किसी को रैली या जूलूस निकालनी है तो बेहतर होता कि पहले वे आवेदन का कम से अनुमति लेते । इसके उपरांत रैली निकालते ।

संतोष सिंह – एसपी कोरिया

हमारे द्वारा बैकुंठपुर एसडीएम को आवेदन कर पत्थलगांव की घटना के विरोध में शवयात्रा निकालने हेतु आवेदन कर सूचना दे दी गई थी इसलिए यह कहना कि हमारे द्वारा अनुमति नहीं ली गई या पूर्णता गलत है और यह कार्यक्रम कोई मेरे घर का नहीं था या पूरे प्रदेश भर में भाजपा के द्वारा आयोजित किए जाने वाला कार्यक्रम था जिस पर कोरिया पुलिस द्वारा अनुचित तरीके से हमें रोका गया।

कृष्ण बिहारी जायसवाल – भाजपा जिला अध्यक्ष बैकुंठपुर कोरिया

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours