Baikunthpur @ Tahkikat News
एक बार फिर से बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का असर बैकुन्ठपुर में देखने को मिल रहा है। जहा मंगलवार को दिन भर रुक रुक बारिष होती रही । जिससे जन जीवन प्रभावित नजर आया। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक इस सिस्टम के असर से क्षेत्र में कुछ स्थानों पर बौछारें पड़ने लगी हैं। यही कारण है कि जिलों में कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश हो रही है। भू अभिलेख शाखा के अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार जिले के सभी तहसीलों में 24 घण्टे के दौरान 2.7 मि. मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। इस दौरान सर्वाधिक 5.2 मि.मी. औसत वर्षा चिरमिरी़ तहसील में दर्ज की गई है। इसे मिलाकर पूरे जिले में जून से अब तक 1036.5 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज़ की गई है। 1 जून 2021 से 18 अक्टूबर 2021 तक बैकुण्ठपुर तहसील में 1101.7, सोनहत तहसील में 1082.4, मनेन्द्रगढ़ तहसील में 981.9, खड़गवां तहसील में 1082.2, चिरमिरी तहसील में 1200.8, भरतपुर तहसील में 1037.5 एवं केल्हारी तहसील में 769.1 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई।
as

+ There are no comments
Add yours