राज्य सरकार की पहल स्कूली शिक्षा पूरी करते ही अब मिलेंगे नौकरी……

Estimated read time 1 min read

Baikunthpur @ Tahkikat News

छत्तीसगढ़ शासन द्वारा शासकीय स्कूलों के विद्यार्थियों को रोजगारोन्मुखी शिक्षा के साथ-साथ उनमें कौशल विकास उन्नयन करने एवं उन्हें हुनरमंद बनाने की अभिनव पहल के तहत अब हायर सेकेंडरी स्कूलों में भी आई.टी.आई. पाठ्यक्रम की शुरूआत की जा रही है। 12वी उत्तीर्ण करते ही अब विद्यार्थियों को आईटीआई का सर्टिफिकेट भी मिलेगा। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल और राज्य व्यवसायिक प्रशिक्षण परिषद द्वारा संयुक्त रूप से तैयार किए गए इस दो वर्षीय पाठ्यक्रम में कक्षा 11वीं और 12वीं की पढ़ाई के साथ-साथ आईटीआई कोर्स की पढ़ाई भी विद्यार्थी कर सकेंगे।


जिले में इसकी शुरुआत विकासखण्ड सोनहत के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कटगोडी के विद्यार्थियों को लेकर की गई है। यहां सम्बद्ध आईटीआई में वेल्डर ट्रेड में रोजगारोन्मुखी शिक्षा देने की शुरुआत की गई है। पाठ्यक्रम के अंतर्गत 20 विद्यार्थियों को वेल्डर ट्रेड एवं 24 विद्यार्थियों को कंप्यूटर ऑपरेटर एवं प्रोग्रामिंग असिस्टेंट की शिक्षा दी जाएगी। इस पहल से अब स्कूली शिक्षा पूरी करने वाले विद्यार्थियों के लिए रोजगार और स्वरोजगार के अवसर मिलेंगे। इसी क्रम में शासकीय रामानुज उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बैकुंठपुर, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हल्दीबाड़ी, शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जनकपुर, शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मनेन्द्रगढ़ में भी पाठ्यक्रम की शुरुआत की जाएगी।


आईटीआई करने वाले विद्यार्थियों को छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल बोर्ड द्वारा रियायत भी दी गई है। ग्याहरवीं और बारहवीं में एक छात्र को पांच विषय पढ़ने होते हैं और उसकी परीक्षाएं ली जाती है, जो विद्यार्थी आईटीआई कर रहे हैं, उनके एक विषय हिन्दी या अंग्रेजी को कम कर दिया गया है। उसकी जगह अन्य ट्रेड को शामिल किया गया है।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours