Baikunthpur @ Tahkikat News
जिले में 5 लाख वैक्सीनशन का आंकड़ा पार कर लिया गया है। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए कोविड टीका ही इस वक़्त कारगर उपाय है। कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के मद्देनजर कलेक्टर द्वारा जिले के लोगों से दोनों डोज़ लगवाने की लगातार अपील की जा रही है।
टीकाकरण के संबंध में गर्भवती और शिशुवती महिलाओं को भी टीका लगाया जाना है। सीएमएचओ डॉ रामेश्वर शर्मा ने बताया कि जिले में गर्भवती और शिशुवती महिलाओं को भी टीका लगाया जा रहा है। अब तक 1 हज़ार 7 महिलाओं को टीका लगाया गया है और सभी महिलाएं पूरी तरह स्वस्थ हैं।
कोविड टीकाकरण अभियान को सफल बनाने और जिले को कोविड की तीसरी लहर से सुरक्षित करने के लिए जिला प्रशासन की पूरी टीम जी-जान से जुटी हुई है। टीकाकरण दल दुर्गम रास्ते पार कर गांवों में टीका लगाने पहुंच रहे हैं। गांवों में डोर-टू-डोर जाकर भी टीके लगाए जा रहे हैं। जिले में 26 अक्टूबर की स्थिति में 5 लाख 4 हज़ार 964 टीके लगाए गए हैं। इसमें 3 लाख 74 हज़ार 750 पहला डोज़ और 1 लाख 30 हज़ार 214 दूसरा डोज़ शामिल है।
as


+ There are no comments
Add yours