सलका के उप स्वास्थ्य केंद्र व मेको गोठान में चोरी करने वाले पकड़ाए…..

Estimated read time 1 min read

Baikunthpur @ Tahkikat News

25 अक्टूबर को प्रार्थी मंजू गुप्ता निवासी बाजारपारा बैकुंठपुर की जो ग्राम सलका के उप स्वास्थ्य केंद्र मे नर्स के पद पर पदस्थ के द्धारा कोतवाली में 22 की रा़त्री अक्टूबर की रात्रि मे उप स्वास्थ्य केंद्र सलका का ताला तोड़कर फ्रिज, कुर्सी को अज्ञात व्यक्ति चोरी की सूचना दी गई। इस दौरान मुखबिर से सुचना पर ग्राम सलका के शिवकुमार बसौर अपने साथियो के साथ मिलकर चोरी की घटना को अंजाम देने की बात सामने आई। जिन्हे पकड़ कर पूछताछ करने पर उप स्वास्थ्य केंद्र सलका के फ्रिज कुर्सी चोरी करना स्वीकार किया ।

जिनके कब्जे से एक फ्रिज पुलिस ने बरामद कर लिया। वही पर प्रार्थी चिंतामणि यादव ग्राम पंचायत सलबा मे सचिव के पद पर है ग्राम मेको का गोठान के बाउंड्री मे लगे जाली तार चोरी की रिपोर्ट लिखवाई कि 18 की रात्री मे कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गये है इस मामे में भी शिवकुमार बसोर अपने साथियो के साथ चोरी किये जाने की बात भी सामने आई। जिसे भी आरोपी के द्धारा चोरी करना कबूल कर लिया । कब्जे से चोरी का 2 बंडल जाली तार जप्त किया गया । दोनो प्रकरण के आरोपी शिवकुमार बसोर, अजय बसोर, संजय बसोर को गिरफ्तार किया गया । दो आरोपी फरार है गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours