Baikunthpur @ Tahkikat News
सोशल मिड़िया पर बदनाम करने वालों की क्षेत्र में बढ़ रही तादात से अब लोग परेशान नजर आने कुछ दो दिन पूर्व सोशल मिड़िया व मिडिया पर मुझे बेवजह मानसिक बदनाम किया तजा रहा है। जिससे परेशान महिला डाक्टर का कहना है कि मेरी भूमि जो ग्राम पटना के हल्का नं. 39 के खसरा क्रमांक 732/1/ग/5 जिसका क्षेत्रफल 0.1010 हेक्टेयर है जो भू स्वामी के रूप में मेरे नाम से अनिता शर्मा पति अरूण कुमार शर्मा के नाम नीजी स्वामित्व की भूमि है
जो राजस्व अभिलेख में भू स्वामी के रूप में दर्ज है, लगभग 2 वर्ष पूर्व मेरे पति का स्थानांतरण रायपुर हो गया था । उस समय से घर में दो किराए दार रह रहे थे वे अपने नीजी कारणों से स्वतः मकान खाली कर दिए । इसके बाद मैंने अपने पैसे से अपने निकटतम परिचितों के सहयोग से दिपावली के त्योहार को देखते हुए घर की रंगाई पुताई का कार्य करा रही थी कि कुछ लोगो के द्धारा घर की फोटो के साथ खबर छापकर अफवाह फैलाई जा रही है कि घर बेच दिया गया है जो निराधार है, पहले भी राजस्व अभिलेख में उक्त भूमि व घर मेरे नाम से दर्ज था ।
as

+ There are no comments
Add yours