Baikunthpur @ Tahkikat News
बैकुंठपुर नगर सेना कार्यालय में उप निरीक्षक पद पर पदस्त दीपेंद्र सिंह उम्र 35 वर्ष निवासी बैकुंठपुर गत 25 अक्टूबर की रात 8 बजे से लापता बताया जा रहा है । इस सबंध में उसके बड़े भाई शैलेंद्र सिंह ने सिटी कोतवाली में गुमशुदगी की जो शिकायत दर्ज कराई है उसके हिसाब से उसके पास काली कलर की स्प्लेंडर बाइक सीजी 16 सीबी 1385 वाहन भी है एवं उसका मोबाइल नंबर भी इस दौरान 25 की रात्रि 8 बजे से बंद बता रहा है । जिस पर बैकुंठपुर सिटी कोतवाली में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज की गई है एवं उप निरीक्षक की खोजबीन विभाग के द्वारा जोर-शोर से की जा रही है।
as

+ There are no comments
Add yours