मौसम में उतार-चढ़ाव के बीच, जिला प्रशासन ने लिया धान खरीदी की लिया जायजा…….

Estimated read time 1 min read

Baikunthpur @ Tahkikat News

बारिश के बाद विगत 2 दिनो से आसमान में छाये बादल और चक्रवात के मददेनजर आसंका जताई जा रही कि आगामी 4 से 5 दिनो तक किसानो को अपनी खेतो में खडी फसल कटाई नही करनी चाहिए एवं खलिहान में रखी कटी फसल को सुरक्षित रखे । एक ओर किसानो की खेतों में धान की फसल पक कर तैयार है। पिछले 4 दिनों से जारी मौसम परिवर्तन और बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। मौसम विशेषज्ञ की माने तो क्षेत्र में ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा उत्तर अंदरूनी तमिलनाडु और उसके आसपास स्थित है। यह 3.6 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। एक द्रोणिका उत्तर अंदरूनी तमिलनाडु से गल पश्चिम बंगाल तक आंध्र प्रदेश और उड़ीसा होते हुए 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। इसका असर देश भर में व्याप्त है।

गौरतलब हो कि प्रदेश भर के साथ-साथ जिले में शनिवार 13 नवंबर को बारिश वर्षा होने के बाद जिले में अधिकतम तापमान में गिरावट तथा न्यूनतम तापमान में में कमी दर्ज की गई है। चक्रवात के प्रभाव से एक निम्न दाब का क्षेत्र बनने के साथ ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। इसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए प्रबल होकर और कम दाब के रूप में उत्तरी अंडमान सागर और उससे लगे दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर 15 नवंबर को पहुंच गया है। उसके बाद यह पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए और प्रबल होकर आंध्रप्रदेश के तट पर उसके अगले 48 घंटे में पहुंचने की संभावना है। इसके प्रभाव से पूरे क्षेत्र में 18 और 19 नवंबर को अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने व गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।

बारिश और बादलो की वजह से खेतो व खलिहानो में कटे फसल को नुकसान हो रहा है। धान की फसल में अंकुरण आने की संभावना प्रबल नजर आ रही है। किसानो का कहना है कि मौसम में खराबी ऐसे समय में हुई है, जब धान कटाई चल रही है। जिस कारण पकी धान की फसल भीगने के कारण काले पडने की संभावना हो चली है।

सब्जीयो पर बढा किटो का प्रकोप

बेमौसम बरसात व बदली ने एक ओर जहां धान की फसल पर कहर बरपाया है वहीं पर सब्जीवर्गीय के फसल को नुकसान हो रहा है। फूल गोभी, सेम, करेला, लौकी, मूली, मिर्च, सरसो आदि की फसल पर कीट का प्रकोप बढ गया है। माह भर पहले हुई बारिश के कारण सब्जियों के दाम में अभी भी आसमान पर हैं। वही पर गत दिनो हुई बारिष ने एक बार फिर से सब्जियों के दाम में कमी की संभावना पर पानी फेर दिया है।

एक दिसंबर से शुरू होगी धान खरीदी

दिपावली के बाद खेतो के काम में किसान तेजी लाते हैं किन्तु दिपावली के बाद से मौसम के बदले रुख के कारण अब खेती किसानी पिछडती नजर आ रही है। प्रदेश भर में एक दिसंबर से धान खरीदी 1 नवम्बर से शुरू हो रही है। ऐसे में किसान धान कटाई का काम पूरा करना संभव नजर नही आ रहा है। दूसरी ओर धान की फसल में देरी का असर आगामी दिनो में गेहू की फसल की बोनी पर भी पडने जा रहा है। बार-बार मौसम में हो रहे परिवर्तन ने किसानी के कार्य लगातार बाधित होने से इसका सीधा असर फसल के उत्पादन पर पडने जा रहा है। बारिश से एक ओर धान की फसल की गुणवत्ता खराब हुई हे तो गेहू, सरसो सहित रबी सीजन की सभी सब्जीवर्गीय फसलो पर देखा पडेगा।

लघु सीमांत किसान सबसे पहले बेच सकेंगे धान

आगामी 1 दिसम्बर से होने वाली धान खरीदी की आवश्यक तैयारियां देखने के लिए कलेक्टर कोरिया कोरिया श्याम धावड़े ने बैकुंठपुर विकासखण्ड के धान खरीद केन्द्र का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने धान खरीदी के लिए आवश्यक बारदाने, कम्प्यूटर सेंटर में टोकन की प्रक्रिया, नाप तौल के लिए तराजू आदि की उपलब्धता की जांच करने के बाद सभी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिले भर में किसानों के लिए 1 दिसम्बर से होने वाले धान खरीदी में लघु सीमांत किसानों को सर्वाेच्च प्राथमिकता में रखते हुए उन्होंने छोटे किसानों की धान खरीद सबसे पहले करने के निर्देश दिए। श्री धावड़े ने कहा कि किसानों को धान खरीदी के ऋण पुस्तिका, आधार कार्ड और खाता नम्बर की जानकारी लेकर अपने सहकारी समिति में आना होगा। इसके लिए हर गांव में मुनादी करवाई जाए ताकि किसी भी किसान को धान खरीदी केंद्र में आने के बाद किसी भी तरह की असुविधा न हो। सहकारिता विभाग के अधिकारियों को धान खरीदी के लिए पर्याप्त मात्रा में अच्छे बारदाने रखने के निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि किसी भी स्थिति में किसान को असुविधा न हो। यंहा बने हुए स्टेक के निरीक्षण करने के बाद उन्होंने धान खरीदी के बाद उसे सुरक्षित रखने के लिए पोलिकवर सहित अन्य व्यवस्था पहले से बनाकर रखने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने पूरे परिसर में घूमकर आवश्यक साफ सफाई और सुरक्षा व्यवस्था का भी अवलोकन कर आवश्यक सुधार के लिए निर्देश दिये। इस दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी कुणाल दुदावत, एस डी एम ज्ञानेंद्र सिंह ठाकुर, उपाध्यक्ष जिला पंचायत कोरिया वेदांती तिवारी, सहकारिता विभाग के सहायक पंजीयक,सीईओ जनपद अमित सिन्हा सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी और किसान उपस्थित रहे।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours