चुनाव तिथियो की घोषणा के बाद भाजपा-कांग्रेस मौन, बहिष्कार महज चुनावी प्रोफगेंडा……..

Estimated read time 1 min read

Baikunthpur @ Tahkikat News

प्रदेश के निर्वाचन आयोग के द्वारा राज्य के 15 नगरी निकाय चुनाव में एक साथ चुनाव कराने की घोषणा के होने के उपरांत कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर एवं इससे लगे शिवपुर चरचा नगरपालिका के राजनीतिक हलकों में हलचल मच गई है। एक और जहां कोरिया जिला विभाजन को लेकर गत दिनो जिले की तीन प्रमुख राजनीतिक दलों के द्वारा नगर पालिका चुनाव के बहिष्कार की घोषणा की गई थी । इसके उपरांत जैंसे कुछ राजनीतिक दलों के द्वारा चुनाव में भाग लेने की बात कही गई इससे प्रमुख दलो के चुल्हे हिल गये थे।

दोनो प्रमुख राजनीतिक दलों के जिलाध्यक्षों से हमने बात की तो वह चुनाव के बहिष्कार के सवाल पर कन्नी काटते नजर आए। इस दौरान सत्तारूढ़ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष नजीर अजहर इस सवाल पर कि आज राज्य निर्वाचन आयोग ने नगर पालिका चुनाव को लेकर तिथियों की घोषणा कर दी है इसके उपरांत क्या आप चुनावी बहिष्कार के निर्णय पर आज भी कायम है तो इस संबंध में नजीर अजहर ने कहा कि मैं कल प्रदेश स्तरीय पार्टी की बैठक में हिस्सा लेने रायपुर जा रहा हूं इसके उपरांत परसों ही मैं कोई भी बात कह सकूंगा ।

वहीं पर जब हमने भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल से चुनाव बहिष्कार पर कायम रहने के संबंध में बात की तो वे भी कहने लगे कि मैं अपने पार्टी के लोगों से एक-दो दिन के अंदर बैठक के उपरांत भी इस पर कोई बात कह सकूंगा । उन्होंने एक बात साफ कहा कि जब दूसरी पार्टियां चुनाव में जाएगी तो बीजेपी भी चुनाव में जाने को विवश होगी । बहिष्कार का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया था।


गौरतलब हो कि राज्य निर्वाचन आयोग की घोषणा के अनुसार बैकुंठपुर एवं शिवपुर नगर पालिका में आगामी 20 दिसंबर को मतदान एवं 23 दिसंबर को मतगणन मतगणना होगी। 27 नवंबर से नामांकन की प्रक्रिया प्रारंभ हो जाएगी। वहीं पर 24 नवंबर से ही दोनों नगरीय निकाय में तत्काल प्रभाव से चुनावी आचार संहिता लागू कर दी गई है । इसके लिए जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर को आदेश प्रेषित कर दिया गया है।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours