Baikunthpur @ Tahkikat News
कोरिया जिले में एक बार फिर 40 हाथियो के दल पहुॅचने से लोगो में दहशत का माहौल बन गया है। तो वही पर दूसरी ओर विभाग की नींद उठी हुई है। गौरतलब हो कि छत्तीसगढ के कोरिया जिले के मनेंद्रगढ़ वन मण्डल में 40 हाथियों का झुंड 3 दिन पहले मध्य प्रदेश के अनूपपुर वन परिक्षेत्र के जंगल क्षेत्र में थे। इस दौरान जैसे ही विकराल 40 हाथियो के दल के कोरिया जिले में वापस आने से ग्रामीणों और वन विभाग को डर सता रहा है। गौरतलब हो कि मनेंद्रगढ़ वन क्षेत्र व प्रदेष सीमा से यह हाथीयो का दल 27 सितंबर 21 को मध्य प्रदेष की सीमा में प्रवेश कर गये थे।
अनूपपुर के वन परिक्षेत्र के सैकड़ा किसानों के खेतों में लगी धान व अन्य तरह की फसलों को खाने और तहस-नहस करने एवं 15-20 घरों की दीवारें, मकान में तोड़फोड़ कर दो मवेशियों को मारने बाद हाथियों का समूह गत शनिवार की देर रात छत्तीसगढ़ राज्य की सीमा में प्रवेश कर गया है, जो सोमवार की सुबह कोरिया जिले के बैकुन्ठपुर वन मण्डल के खंडगवा वनपरिक्षेत्र अंतर्गत सकड़ा, बेलबहरा के जंगल में पहुंचने की खबर है। आने वाले दिनो में इस दल के कोबा सीमा से लगे जंगलो में जाने की संभावना जताई जा रही है।
as

+ There are no comments
Add yours