जन भावनाओ के आगे में अपने ही सरकार के खिलाफ कांग्रेस जिलाध्यक्ष बोले हम भी चुनाव में नहीं होंगे शामिल

Estimated read time 1 min read

Baikunthpur @ Tahkikat News

एक ओर जहां शनिवार दिनभर बैठकों का दौर चलता रहा और कांग्रेसी देर शाम तक अधिकृत घोषणा कर पाई की वह चुनाव में नहीं जाएंग। जिसके बाद कांग्रेस जिला अध्यक्ष के द्वारा कांग्रेस पार्टी का अधिकृत मत सामने आने के उपरांत कांग्रेस के चुनाव में हिस्सा न लेने की स्थिति स्पष्ट हो पाई । हालांकि उन्होंने कोरिया कलेक्टर व जिला जिर्नाचन अधिकारी के नाम जो पत्र सौपा सौपा है उसमें कहीं पर भी चुनाव बहिष्कार में जाने की बात नहीं कही गई है । उन्होंने सिर्फ चुनाव की तिथियां आगे बढ़ाने एवं खंडगवा ब्लॉक को कोरिया जिले में रखने की मांग दोहराया है।
जिले के बैकुन्ठपुर और शिवपुर चरचा के आगामी महिने में होने वाले नगरिय निकाय चुनाव में कांग्रेस जिला अध्यक्ष बोले कि हम जान भावनाओं के खिलाफ नहीं जाएंगे । हमने स्पष्ट कर दिया है खंडगवा ब्लॉक को कोरिया जिले में शामिल करो तब ही कांग्रेस का कोई भी पार्षद नामांकन फॉर्म खरीदेगा ।
कोरिया जिले के विभाजन के उचित ना होने से असंतुष्ट कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के सभी दलों ने बैकुंठपुर एवं शिवपुर चरचा में आगामी महीने में होने वाले नगरी निकाय चुनाव में संपूर्ण बहिष्कार का ऐलान कर दिया है । इस संबंध में जहां कल देर शाम तक जिला कांग्रेस कमेटी की मंथन बैठको का दौर चलता रहा। वहीं पर रायपुर से आए पर्यवेक्षकों के सामने स्थानी कांग्रेस के लोगों ने स्पष्ट कर दिया कि हम इन परिस्थितियों में जनता के विरोध नहीं जाएंगे और चुनाव में भाग नहीं लेंगे।

खडगवा को कोरिया में शामिल होने तक बहिष्कार

वही इस संबंध में आज हमने कांग्रेस के जिला अध्यक्ष नजीर से बात की तो उन्होंने साफ कहा कि हमने पहले तो जिला निर्वाचन आयोग को पत्र लिखकर चुनाव की तिथियां आगे बढ़ाने का अनुरोध किया है किंतु यदि तिथि आगे नहीं बढ़ाई जाती है तो कांग्रेस का कोई भी पार्षद नॉमिनेशन फॉर्म नहीं खरीदेगा । इस संबंध में हमने उनसे स्पष्ट करने को कहा कि आप आशय स्पष्ट करें कि कांग्रेस चुनाव में जा रही हैं अथवा नहीं जा रहे । उन्होंने साफ कहां कि मेरे पत्र का आशय यही है कि कांग्रेस चुनाव में नहीं जा रही है ।

कांग्रेस डाल-डाल बीजेपी पात-पात

वह इस पर हमने भाजपा जिलाध्यक्ष से भाजपा का मत जाना चाहा किंतु उनसे तो बात नहीं हो पाई किंतु बैकुंठपुर भाजपा मंडल के अध्यक्ष भानु पाल से जब हमने इस संबंध में जानकारी चाही तो उन्होंने साफ कहा कि यदि कांग्रेस चुनाव में नहीं जा रही है या कांग्रेस का कोई भी पार्षद नामांकन फॉर्म नहीं खरीदेगा तो बीजेपी भी नामांकन और नहीं खरीदेगी और ना ही चुनाव में जाएगी । यानी भाजपा की लाइन कांग्रेस पर निर्भर नजर आ रही है । वहीं पर भाजपा चरचा मंडल एवं बैकुंठपुर मंडल ने कोरिया कलेक्टर को पत्र जारी कर बैकुंठपुर एवं शिवपुर चरचा के नगरीय निकाय चुनाव का बहिष्कार करने के संबंध में कोरिया कलेक्टर को पत्र लिखते हुए कहां है कि कोरिया जिला विभाजन को लेकर जन भावनाओं को देखते हुए कोरिया बचाओ मंच की बैठक में सभी राजनीतिक दलों एवं नागरिकों के द्वारा नगरी निकाय चुनाव में शामिल नहीं होने का निर्णय लिया गया है इसी तारतम्य बैकुंठपुर मंडल भाजपा एवं चरचा मंडल भाजपा आपसे निवेदन करती है कि घोषित नगरीय निकाय चुनाव का भाजपा बहिष्कार करती है।

गोंगपा, बसपा व सपा ने भी लिखा बहिष्कार का पत्र

गोगपा, बसपर और सपा का कोई बडा जनाधार तो नजर नही आया है और न ही जिले में नगरिय निकाय चुनाव में इन दलो के पास अपना मजबूत आधार व कार्यकर्ताओ का फौज भी नही है । इसके बावजूद बीते कई चुनावो से इन दलो के द्धारा लगातार हर तरह के पार्टी गत चुनाव में इन दलो की मौजूदगी देखी गई है। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी कोरिया के जिला अध्यक्ष केवल सिंह मरकाम ने कोरिया जिला निर्वाचन अधिकारी को पत्र लिखकर सभी राजनीतिक दलों के साथ गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के द्वारा भी स्थानीय नगरीय निकाय चुनाव का बहिष्कार करने हेतु कोरिया कलेक्टर को पत्र लिखा है । बहुजन समाजवादी पार्टी के कोरिया जिला प्रभारी हीरालाल कुर्रे ने भी जिला निर्वाचन अधिकारी कोरिया को पत्र लिखकर बैकुंठपुर एवं शिवपुर चरचा में चुनाव बहिष्कार की घोषणा कर दी है इस संबंध में समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष महेश यादव के द्वारा भी इसी तरह का पत्र जिला निर्वाचन अधिकारी को सौंपा गया है।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours