किसानो का इंतजार खत्म, 7 नये के साथ 40 केन्द्रो पर होगी धान खरीदी, कोरोना नियमो का पालन अनिवार्य…….

Estimated read time 1 min read

Baikunthpur @ Tahkikat News

कल एक दिसंबर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की शुरुआत हो रही है। इसके लिए जिले में 40 केंद्र बनाए गए हैं। जिला विपणन विभाग के पास 3 लाख 22 हजार 500 बारदाने उपलब्ध कराये गये हैं। जिसे खरीदी केन्द्रो में बांअ दिया गया है। विपणन विभाग के अनुसार मांग के अनुसार केंद्रों में वारदानो का वितरण किया जाएगा। जो आगामी 15 दिनो के मुताबिक किया गया है। बताया जा रहा है कि किसान तीन हिस्सों में धान की बिक्री कर सकेंगे। पूर्व वर्षों की तरह इस बार भी लघु और सीमांत किसानों को प्राथमिकता दी जाएगी। वहीं समितियों की क्षमता के अनुरूप टोकन काटने का सिलसिला एक दि पहले ही षुरु कर दिया गया ।

जहा कोरोनो की तीसरी लहर के मददेनजर टोकन लेने आये किसानो के हेंड सेनेटाईजेशन कराने के साथ साथ मास्क और तय दूरी का पालन कराया जा रहा है। तब ही किसानो को धान खरीदी के लिए टोकन दिया जा रहा है। इस सबंध में जामपारा समिति के प्रबंधक प्रभाकर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि हमने समिति में हर तरह की व्यवस्था कर लिया है। जहा किसानो के लिए पेय जल छाया सहित कोरोना के नियमो का पालन करना जरुरी कर दिया है । इससे किसानो को भीड भाड में सुरक्षा के साथ साथ उन्हे कोरोना के नियमो के प्रति जगरुक करने के किया जा रहा है। जिससे वो धान बेच कर घर सिर्फ पैसे लेकर जाये न कि बीमारी । वही पर जिले में पिछले साल के मुकाबले इस बार पंजीकृत किसानों की संख्या बढ़ गई है। इसके लिए जिले में बीते एक माह से तैयारी चल रही थी। खरीदी केंद्रों में बिजली व्यवस्था के साथ ही चबूतरों का निर्माण पूरा कर लिया गया है।

1940 रु मिलेगी धान की किमत

पिछले साल के मुकाबले इस बार किसानो को 72 रु अधिक धान का मूल्य किसानो को दिया जा रहा है। इस बार धान खरीदी की दर में वृद्धि हुई है। उनके अनुसार पिछले साल मोटा धान 1,868 रुपये और पतला धान 1,868 रुपए प्रति क्विंटल था। इस वर्ष मोटा धान 1,940 रुपये और पतला धान 1,960 रुपये क्विंटल की दर से खरीदा जाएगा ।

खरीदी केन्द्रो में कोरोना नियमो पालन जरुरी

धान खरीदी केंद्रों में कोरोना गाइड लाइन का पालन करना जरूरी कर दिया है। शासन ने इस संबंध में जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। इसके अनुसार खरीदी केंद्रों में हाथ धोने के लिए पानी और साबून की व्यवस्था रहेगी। साथ ही किसानों को मास्क लगाना भी अनिवार्य होगा।

भीड से बचने मोबाईल पर मैंसेज

इस बार प्रदेश सरकार ने कोरोना की तीसरी संभावित लहर को ध्यान में रखते हुए खरीदी केंद्रों में भीड़ कम करने के लिए समितियों को खास सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। धान तौलाई के समय शारीरिक दूरी का पालन करना होगा। साथ ही जिस दिन किसानों के टोकन की बारी आएगी उस दिन उनके मोबाइल नंबर पर मैसेज भेजा जाएगा। इससे अनावश्यक भीड़ कम होगी।

7 नये केन्द्रो पर किसानो को मिली खरीदी की सुविधा

जिले के पाचो ब्लाको में बैकुन्ठपुर को बाकी सभी में नये खरीदी केन्द्र बनाये गये है। जहा जिले में खरीदी केन्द्रो की तादात पिछले वर्ष 33 से बडकर 40 हो गई है। बैकुन्ठपुर ब्लॉक में छिंदडाड़, सलबा, जामपारा, धौराटिकरा, पटना, गिरजापुर, तरगवां, झरनापारा व सरभोका है। सोनहत ब्लक में सोनहत, रजौली, रामगढ़ एवं नया खरीदी केन्द्र कटगोड़ी बनाया गया है। खंडगवा में 11 धान खरीदी केंद्रों की स्थापना की गई है जिसमें बंजारीडाढ, खडगवां, कौड़ीमार, कटकोना, कोडा, जिल्दा, बरदर, पोडी, बड़े कलुआ एवं चिरमी को बनाया गया। जिसमें कटकोना, बरदर व चिरमी को नया खरीदी केन्द्र बनाया गया है।
मनेंद्रगढ़ में 8 खरीदी केंद्रों पर धान खरीदी की जाएगी। जिसमें से नया खरीदी केंद्र के तौर पर कछौड को बनाया गया है जबकि बरबसपुर चैनपुर, बंजी, घुटरा, केल्हारी, डोढ़की व नागपुर में पहले से खरीदी की जाती रही है। वहीं पर भरतपुर विकासखंड में कमर्जी व बहरासी में खरीदी केंद्र की स्थापना की गई है जबकि जनकपुर, माडीसरई, सिंगरौली, कंजिया, कुवारपुर व कोटाडोल में पहले से खरीदी की जाती रही है।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours