Baikunthpur @ Tahkikat News
नगरीय निकायों व प्रदेश में उप चुनाव के बीच राज्य निर्वाचन आयोग ने राज्य में जिन 103 लोगों के चुनाव लड़ने पर रोक लगाया है। उसमें कोरिया जिले से भी 3 लोगो को चुनाव लड़ने पर रोक लगाई गई है, बताया जा रहा है कि जिन लोगो पर रोक लगाया गया है उन्होने पिछली बार निकाय चुनाव लड़ा था। नियमानुसार चुनाव लड़ने वाले सभी प्रत्याशियों को अपने चुनावी खर्च का हिसाब आयोग को देना था किन्तु इनके द्धारा अब तक आयोग को हिसाब नहीं दिया है।
इसी वह से इनके चुनाव लड़ने पर पांच वर्ष तक के लिए बैन लगा दिया है। आयोग के द्धारा चुनाव लड़ने से बैन किए गए लोगों की सूची आयोग की वेबसाइट पर जारी कर दी गई थी। इसे कलेक्टरों को भेजा गया है। बता दें कि राज्य के 15 नगरीय निकायों के साथ कोरिया जिले के 2 निकायो में आम चुनाव की प्रक्रिया चल रही है। आयोग ने 20 दिसंबर को मतदान और 23 दिसंबर को मतगणना की तारीख तय की है।
हालांकि कोरिया जिले में जिला मुख्यालय बैकुन्ठपुर और शिवपुर-चरचा में होने वाले चुनाव का यहा के स्थानिय सभी दलो ने कोरिया जिला विभाजन के विरोध में पहले ही बहिष्कार की घोषणा कर दिया दिया है जिसमें सत्तारुढ कांग्रेस के साथ भाजपा भी शामिल है। इसलिए इन दिनो निकायो में वर्तमान परिथितियो में मददेनजर चुनाव होना मुश्किल नजर आ रहा है।
इन पर लगाया गया है बैन
झगराखांड – सुनीता जांगड़े
मनेंद्रगढ़ – रईस अहमद शेख
खोंगापानी – गुलजारीलाल नंदा
as

+ There are no comments
Add yours