न मास्क और न ही दूरी, क्या फिर से दोहराऐंगे अप्रैल-मई का मंजर………..

Estimated read time 1 min read

Baikunthpur @ Tahkikat News

कोरोना महामारी का खतरा एक बार फिर से मानव जीवन पर नये वेरिएंट ओमीक्रोन के रुप में मंडरा रहा है। वही पर बैकुन्ठपुर में कोरोना के नियमो का पालन कही भी नजर रहा है आम लोगो के साथ साथ खास लोग भी किस प्रकार के कोरोना के नियमो का पालन करते नजर नही आ रहे हैं। शहर के लिए चिंता का विषय यही कि जिन पर नियमो का पालन कराने की जिम्मेदारी है वो ही सार्वजनक रुप से बैगर मास्क के नजर आ रहे हैं।

इसलिए खतरे की व्यापकता गंभीर नजर आ रही है। बताया जा रहा है कि कोरोना का यह नया वेरिएंट काफी तेजी के साथ फैलता। इसके कारण देश में तीसरी लहर आने का अंदेशा सता रहा है। यही कारण है कि जिले में आने वाले लोगों की जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग को अर्लट कर दिया है। शहर अभी तक कोरोना के आंतक को भूला नहीं है। क्योंकि अप्रैल 2021 से सिंतबर 2021 तक कोरोना की दूसरी लहर के दौरान जिले में भयानक हालत हो गए थे। कोविड अस्पताल में मरीजों के मरने वालों संख्या काफी बढ़ गई थी ।


जिले में कोरोना संक्रमण न के बराबर बताया जा रहा है किन्तु यह भी बात सामने आ रही है कि इस दौरान जॉच की संख्या भी काफि कम है । कोरोना के शुरुआती दौर से लेकर अब तक जिले में 27677 लोग संक्रमण के चपेट में आ चुके हैं, इनमे 27362 स्वस्थ्य हो चुके हैं। संक्रमण से अब तक 186 लोगों की मौत हो चुकी है। जिले के पांचों ब्लाक में से सबसे अधिक संवेदनशील चिरमिरी पर एक बार फिर से प्रशासन की नजर बनी हुई है।

लापरवाही न बरते लोग


संक्रमण में कमी आने के बाद लोग सावधानी के प्रति लापरवाही बरतने लगे हैं। 90 फीसद से अधिक लोगो के चेहरे से मास्क उतर चुका है। सावधानी के प्रति लापरवाही अब भी खतरे को आमंत्रण दे रहा है। ठंड का असर बढ़ने से सर्दी जुकाम की शिकायत भी बढ़ने लगी है। इस सबंध जिले के स्वाथ्य सलाहकार डॉ. प्रिंस जायसवाल का कहना है कि खतरा अभी भी नही टला है। गर्मी के बजाय ठंड मौसम में संक्रमण तेजी से फैलता है इसलिए सावधानी बहुत जरूरी है।

फैक्ट फाईल……….


अब तक कुल पॉजेटिव – 27677
ठिक हुए मरिजो की संख्या – 27362
कुल मौतें – 186
जिले में बेडो की संख्या – 296
कोरोना से आखरी मौत – 31/10/2021
आखरी पॉजेटिव – 18/11/2021

टेस्ट पर एक नजर………….


दिनॉक – सैम्पल – पॉजेटिव
24 नवम्बर – 1245 – 0
25 नवम्बर – 1378 – 0
26 नवम्बर – 1475 – 0
27 नवम्बर – 1256 – 0
28 नवम्बर – 917 – 0
29 नवम्बर – 1445 – 0

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours