नशे के अवैध कारोबार पर कोरिया पुलिस की बड़ी कार्यवाही

Estimated read time 1 min read

एसएसटी टीम ने स्विफ्ट कार से सवा 06 किलो का गांजा किया जप्त

कोरिया पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार पर वार करते हुए धारा – 20 (बी) एन.डी.पी.एस एक्ट के तहत आरोपी भुनेश्वर यादव पिता चिंतामणी यादव जाति महकुल उम्र 38 वर्ष निवासी ग्राम डांगबंधी थाना तुमला जिला जशपुर (छ.ग.) को गिरपतार कर लिया है। आरोपी से जप्त मादक पदार्थ गांजा एवं घटना में प्रयुक्त वाहन -मादक पदार्थ गांजा कुल वजन 6.230 किलो ग्राम, कीमती लगभग 60,000/ रूपये, एवं एक सफेद रंग का स्वीफ्ट कार कीमती- 3,00,000/ रूपये तथा दो मोबाइल फोन कीमती 22,000 / रूपये, कुल कीमती 3,82,000 / रूपये ।
पुलिस अधीक्षक कोरिया त्रिलोक बंसल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोनिका ठाकुर एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बैकुण्ठपुर कविता ठाकुर के दिशा निर्देश पर समर्थ अभियान के तहत जिला क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थ गांजा, कबाड़, आबकारी अधिनियम एवं जुआ सट्टा के कारोबार करने वालों पर अंकुश लगाने के निर्देश एवं थाना प्रभारी पटना के मार्ग दर्शन पर तथा विधान सभा निर्वाचन की घोषणा एवं आदर्श आचार संहिता प्रभावशील होने उपरांत कोरिया जिला के सीमा क्षेत्रों में नाकाबंदी लगाया जाकर संदिग्ध व्यक्तियों / वाहनों / अवैध वस्तुओं की सघन चेकिंग किया जा रहा है। एसएसटी टीम के चेकिंग के दौरान लगे नाकाबंदी डुमरिया में 17 अक्टूबर को एक सफेद रंग का स्वीफ्ट क्रमांक ओडी 23 एच 6187 को चेक करने पर अवैध रूप से स्वापक औषधि तथा गांजा एक प्लास्टिक की बोरी में 06 पैकेट सेलो टेप से लपेटा हुआ, करीबन 6.230 किलो ग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमती 60,000/ रूपये का मिला। घटना में प्रयुक्त एक सफेद रंग का स्वीफ्ट कार कीमती- 3,00,000/ रूपये तथा दो मोबाइल फोन कीमती 22,000/रुपये, कुल कीमती 3,82,000/रुपये को जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर दिनाँक 18.10.2023 को रिमाण्ड पर भेजा गया है। उक्त कार्यवाही में स.उ.नि. शैलेन्द्र त्रिपाठी, आर. प्रदीप साहू, आर. संदीप साय, एवं सोमारू सारथी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours