बस पकडने पीछे दौड रही महिला की ट्रक से कुचलने से मौत

Estimated read time 1 min read

बैकुंठपुर शहर के अंदर एक बेहद दर्दनाक हादसे में महिला की जान चली गई । घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार चरचा बस्ती की रहने वाली महिला पुष्पा पति संतोष सिंह जाति गोड उम्र लगभग 33 वर्ष खदौरा जाने के लिए बैकुंठपुर घड़ी चौक से बस पकड़ने के लिए बस के पीछे-पीछे दौड़ रही थी कि इसी दौरान बैकुंठपुर बाजारपारा में वाटर एटीएम के सामने से आ रही ट्रक में उसे कुचल दिया । घटना में महिला की मौत मौके पर ही हो गई । जानकारी मिलने पर कोतवाली पुलिस बैकुंठपुर मौके पर पहुंची एवं महिला के परिजनों को उसकी जानकारी दी। महिला की मौत से बैकुंठपुर बाजारपारा के लोगो ने अपनी गहरी नाराजगी जताते हुए मांग की है कि बडे वाहनो को इस मार्ग में आने से रोका जाये। घटना शाम 4 बजे के आस पास की बताई जा रही है।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours