छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण की वोटिंग 7 व 17 नवंबर को होनी है। इसके लिए भाजपा ने अपना संकल्प पत्र जारी कर दिया है । इस पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए घोषणापत्र समिति के सदस्य व बैकुन्ठपुर विधानसभा में भाजपा के प्रत्यासी भइया लाल राजवाडे ने कहा कि हमारा घोषणा पत्र झूइे वादो का पुलिंदा नही है बल्कि सच्चाई पर आधरित है। हम हाथ में गंगा जल लेकर झूठे वादे नही कर सकते है। कांग्रेस के झूठ का पुलिंदा छत्तीसगढ की जनता देख चुकी है।
कांग्रेस के प्रचार अभियान में यह बताया जा रहा है कि कैसे उसकी सरकार ने किसानों की कर्ज माफी सहित दूसरे वादे पूरे किए। जो वादे पूरे नहीं हो पाए, उनके बारे में सफाई भी कांग्रेस दे रही है। जब अपने ण्ूठ की सफाई चुनाव प्रचार में कांग्रेस खुद देती फिर रही है। छत्तीसगढ़ ऐसा राज्य है, जहां लोग भी वादों को काफी गंभीरता से लेते हैं और किसने क्या वादा किया है उसका जिक्र भी करते हैं और पूरा नही होने पर जनता इसकी सजा भी देती है।
उन्होंने कहा, तेंदूपत्ता संग्राहकों का बोनस बंद कर दिया। आदिवासियों को चप्पल देने की योजना बंद कर दी। तुष्टिकरण का हाल यह है। भुनेश्वर साहू को मार डाला लेकिन उसके आरोपियो पर कार्रवाई करने का कोई काम नहीं किया है। इस बार छत्तीसगढ़ में परिवर्तन होने वाला है। हम जो भी वादा करते हैं जिम्मेदारी के साथ करते हैं। हमने छत्तीसगढ़ को वादा किया था कि छत्तीसगढ़ के विकास के लिए करेंगे। 10 साल कांग्रेस की सरकार रही और 10 साल मोदी जी की सरकार रही। मनमोहन सरकार ने 77 हजार करोड़ दिया था और हमने 3 लाख करोड़ दिया।
भाजपा के घोषणा पत्र मोदी की गारंटी की बड़े ऐलान
- 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदेंगे।
- 3100 रुपये समर्थन मूल्य के साथ धान खरीदेंगे।
- किसानों को एक मुश्त भुगतान होगा।
- बरदाना की उपलब्धता धान खरीदी के पहले हो जाएगी।
- 12000 रुपये हर विवाहित महिला को मिलेंगे।
- 2 साल के भीतर एक लाख भर्ती करेंगे।
- तेंदूपता का संग्रहकों ₹5500 प्रति क्विंटल बोनस देंगे।
- भूमिहीन और खेतीहर मजदूर को ₹10000 सालाना मदद।
- आयुष्मान भारत योजनारू 10 लाख तक की मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी।
- भर्ती घोटाला करने वालों के खिलाफ कठोर करवाई करेंगे।
- भ्रष्टाचार के खिलाफ जांच आयोग बनाएंगे
- छत्तीसगढ़ में मिलेंगे ₹500 में सिलेंडर।
- हर लोकसभा में आईआईटी की तर्ज पर सीआइटी।
- हर संभाग में एम्स की तर्ज पर सिम्स खोले जाएंगे।
- छत्तीसगढ़ के शक्तिपीठों को विकसित किया जाएगा।
- अयोध्या में राम मंदिर बन रहा है। छत्तीसगढ़ में राम दर्शन योजना के तहत निशुल्क दर्शन कराएंगे।
as

+ There are no comments
Add yours