प्रधानमंत्री के गांरटी हमारा संकल्प…सरकार बनते ही करेंगे पूरा
पद का अंहकार नही सेवा का साधन- भैयालाल राजवाडे
कहा जाता है बुरे कर्मो की सजा यही मिलती है जबकि अच्छे कर्माे और जरुरतमंदो की सेवा का गुणगान परलोक में भी होता है। पूरे प्रदेश के बीमार जनता के लिए देव पुरुष का दर्जा रखने वाले भैयालाल राजवाडे ने अपने मंत्रित्वकाल में अपना सरकारी निवास को शरणस्थल बना दिया था। जहा बीमारो के परिजनो को रहने और खाने की सुविधा अपनी ओर से किया गया था। इसके लिए प्रधानमंत्री ने भी उन्हे देश में सबसे अच्छा विधायक कहा था और जिसके लिए मुख्यमंत्री रमन सिंह ने भी कई बार खुले मंच से उनकी तारिफ किया था। यही कारण है कि क्षेत्र की जनता एक बार फिर उनके मंत्री बनने की मांग कर रही है।
मंत्री बनने के सवाल पर श्री राजवाडे ने कहा कि इसका निर्णय पार्टी द्वारा किया जाएगा। उनहोने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता को मांगना नहीं पड़ता है, उसे बिना मांगे मिल जाता है। मुझे पार्टी ने 5 बार टिकट दिया है जो मैंने मांगा नहीं बल्कि पार्टी ने स्वयं से दिया और जनता ने भरोसा जताया। इस बार भी जनता से किया हुआ वादा पहले पूरा करने की प्राथमिकता होगी।
प्रधानमंत्री के गांरटी पत्र ही हमारा संकल्प
बैकुन्ठपुर विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत हासिल करने वाले विधायक निर्वाचित विधायक व प्रदेश के पूर्वमंत्री भैयालाल राजवाडे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी और चेहरे पर हमने चुनाव लड़ा और जनता ने विधायक बना कर क्षेत्र की सेवा का एक बार फिर मौका दिया। उन्हाने कहा कि चुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवार के द्धारा तमाम हथकंडे अपनाये गये । जिसमें जनता ने धन बल की लड़ाई में जनता ने जन बल को चुना है, मैं उनका सम्मान करता हूं। पार्टी ने इस बार अपना घोषणा पत्र नही बनाया था बल्कि मोदी की गांरटी पत्र जारी किया था। जिस पर जनता ने भाजपा की सरकार बना दी। जल्द ही सरकार का गठन होते ही उसे हम पूरा करेंगे। उन्होने कहा कि जिला विभाजन का जो दंश कांग्रेस ने बैकुन्ठपुर की जनता को दिया है और बचरा पोडी का अधूरे परिसिमन को हम जल्द पूरा करंेगे। बैकुन्ठपुर शहर की व्यवस्था अच्छा हो जनता को जिससे राहत मिले हम प्रयास करेंगे। हम सभी को आगे बढ़ाने का काम करेंगे। किसान और महिलाओं के लिए जो वादा हमने किया है उसे पूरा करेंगे। जल्द ही भाजपा की सरकार बनने वाली है और सरकार के गठन होने के बाद हम उस पर अमल करेंगे। पार्टी की विचारधारा को साथ लेकर चलेंगे। निरूस्वार्थ भाव से लोगों का काम हम करेंगे।
पद अंहकार नही जनसेवा का साधन
भैयालाल राजवाडे ने कहा कि भाजपा के संकल्प पत्र में जो बातें हैं, उसे हम पूरा करेंगे। वन भूमि की समस्या को लेकर हम न्यायसंगत काम करेंगे। विधानसभा क्षेत्र में संचालित कोयला खदानों और उद्योगों में स्थानीय लोगों को रोजगार मिले, इसके लिए हम प्रयास करेंगे। क्षेत्र की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पुरे बैकुन्ठपुर में बड़े पैमाने पर कांग्रेस के लोगो के द्धारा जो अतिक्रमण हुआ है, उसे ठिक किया जायेगा। उन्होने कहा कि पिछले पाच सालो में सत्तारुढो के अपने पद को वसुली का माध्यम बना दिया था जिसकी जानकारी क्षेत्र की जनता मुझे लगातार देती रही। अब उसे बंद किया जायेगा। अब किसानो को नामांतरण और बटवारे के लिए 25 हजार नही देने होंगे। इसके लिए मैं सरकार के गठन होने के बाद जिला प्रशासन की पहली बैठक में ही अधिकारियो को कहा जायेगा। अब जनता को अपने किसी काम के लिए अब रिश्वत देने को विवश नही होना होगा।
as

+ There are no comments
Add yours