नगर पालिका अध्यक्ष ने किया मल्टी परपज जे.सी.बी. का उद्घाटन……

Estimated read time 1 min read

शुक्रवार को जिले के शिवपुर-चरचा नगर पालिका परिषद अध्यक्ष लालमुनि यादव ने नये मल्टी परपज जे.सी.बी वाहन का शुभारम्भ नारियल फोड़कर माल्यार्पण करने के साथ किया। नगरपालिका के सीएमओ नेतराम रत्नेश ने कहा कि इस नयी मशीन के आ जाने से साफ सफाई, कूडा उठाने आदि में तेजी आयेगी । उन्होने कहा कि नगर पालिका क्षेत्र को बेहतर बनाने की दिशा में निरन्त प्रयास जारी है। नये साल से पहले नगर पालिका ने क्षेत्रवासियों को यह नया उपहार दिया है। जे.सी.बी. वाहन लिफ्ट कूडा ढोने आदि से सम्बंधित कार्य करने में भी सक्षम है। लोकार्पण अवसर पर मुख्य रूप से पालिका के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours