पूर्वमंत्री के निर्देश के बाद कलेक्टर ने किया छिंदडांड धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण….

Estimated read time 1 min read

नव र्निवाचित विधायक व प्रदेश के पूर्व मंत्री भैयालाल राजवाडे के कोरिया कलेक्टर को निर्देश के बाद कलेक्टर खुद धान खरीदी केन्द्रो की व्यवस्था देखने निकलेप्रदेशकोरिया कलेक्टर को निर्देश के बाद कलेक्टर खुद धान खरीदी केन्द्रो की व्यवस्था देखने निकले। गौरतलब हो कि पूर्वमंत्री श्री राजवाडे ने विगत 3 दिनो से मौसम खराब होने के कारण किसानो के फसलो और समितियो में धान खरीदी केन्द्रो का दौरा किया। विदित हो कि जिले में 1 नवंबर से धान खरीदी की शुरुआत हो चुकी है कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने छिंदडांड में धान खरीदी का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

इस दौरान कलेक्टर ने धान बेचने आए किसानों से बातकर उनसे उपार्जन केंद्र की व्यवस्थओ के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने उपार्जन केंद्र में आए किसानों के धान को तौल कर देखा तथा अब तक हुए कुल धान खरीदी एवं उठाव, धान के रख रखाव, बारदाने की उपलब्धता, किसानों के पंजीयन आदि के संबंध में जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को बेमौसम बारिश को मद्देनजर रखते हुए धान के स्टैकिंग हेतु उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि इसका विशेष ध्यान दें की धान बेचने आए किसानों को किसी भी प्रकार की समस्या न हो।
उन्होंने सहकारी समिति के अधिकारी कर्मचारियों से स्पष्ट और सही तरीके से धान खरीदी करने तथा महत्वपूर्ण जानकारी को प्रतिदिन चस्पा करने निर्देश दिए। गौरतलब है कि जिले में धान खरीदी हेतु 18 समितियों के माध्यम से धान खरीदी की जा रही है। जहां अब तक कुल 216 किसानों से 10131.2 क्विंटल धान की खरीदी की गई है।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours