बीते दिनों क्षेत्र के पोड़ी में नौ हाथियों का दल सक्रिय था जिसके बाद क्षेत्र से खबर मिलने के उपरांत प्रदेश के पूर्व मंत्री भैयालाल राजवाड़े ने बैकुंठपुर वनमंडल के एसडीओ अखिलेश मिश्रा को इस संबंध में निर्देश दिया कि वह किसानो की फसल का आंकलन कर उन्हें तत्काल मुआवजा उपलब्ध करना सुनिश्चित काराये। गौरतलाप को कि बिगत़ दिनों में बैकुंठपुर वनमंडल अंतर्गत खडगवा वन परिक्षेत्र के वनवृत्त पोडी के परिसर बडशाल्ही में नौ हाथियों का दल बीती रात 2 बजे वन कक्ष क्रमांक 667 एवं 668 गंगापुर होते हुए सूरजपुर वनमंडल क्षेत्र में प्रवेश कर गया। इस दौरान वह प्रेमनगर व महेशपुर की ओर दल के जाने की खबरें वन विभाग द्वारा दी गई । इस दौरान वन विभाग के एसडीओ अखिलेश मिश्रा ने बताया कि हाथियों के इस दल के द्वारा पांच किसने के फसल की क्षति पहुंचाई गई है जबकि जनहानि एवं अन्य किसी प्रकार के हानी की कोई खबर नहीं मिली है। हाथियों के दल के सूरजपुर वन मंडल में चले जाने से बैकुन्ठपुर वन मण्डल ने राहत की सांस ली।
as


+ There are no comments
Add yours