15 जनवरी को प्रधानमंत्री कर सकते हैं परिवारो से बात
केन्द्र सरकार द्वारा देश की सबसे पिछड़ी विशेष जनजातियों के समुचित विकास के लिए चलाई जा रही प्रधानमंत्री जनमन योजना की जमीनी हकीकत जानने के लिए जिले के पोडी बचरा के गांवो में जिला प्रशासन ने परिवारों से अलग-अलग बातचीत कर स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार सहित मूलभूत सुविधाओं के बारे में चर्चा कर रहा है। पीएम जनमन योजना में प्रधानमंत्री आवास योजना के साथ आयुष्मान कार्ड, उज्ज्वला योजना सहित शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ विशेष रूप से पिछड़ी जनजातियों को मिलेगा।
वहीं, पीएम जनमन योजना के तहत जिले में भी विशेष पिछड़ी जनजाति को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए शिविर लगाए जा रहे हैं। इसके तहत इस समुदाय के बसाहटों में पहुंचकर विभागीय अधिकारी और कर्मचारियों ने हितग्राहियों से विभिन्न योजनाओं के लिए आवेदन लिए। जिले में प्रधानमंत्री आवास और प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत हितग्राहियों के पात्रता परीक्षण के लिए 3 जनवरी तक विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया जाएगा।
जिले में निवासरत विशेष पिछड़ी जनजाति को चिन्हांकित कर डोर-टू-डोर स्वास्थ्य परीक्षण व समुचित स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने बैगा सहित अन्य जनजातीय परिवारो की जानकारी स्वास्थ्य विभाग सहित स्वास्थ्य परिक्षण करने में लगा हुआ है। जिसे 3 जनवरी क पूरा करना है। जिसके बाद आगामी 15 जनवरी को प्रधानमंत्री इन परिवारो से बात कर सकते है। कोरिया जिले में पंडो, पहाड़ी कोरवा, बैगा विशेष पिछड़ी जनजाति परिवार निवासरत हैं।
जिले के पोडी बचरा क्षेत्र के 6 गांव के 68 परिवारों के कुल 267 लोगों की जांच की जा रही है। जिसमें बैगा जनजाति के लोग बताई जा रहे हैं यह गांव में जिले के आमका, झिलीबांध, बड़े साल्ही, बारी, गेजी व गडतर में स्वास्थ्य विभाग की टीम से परिवारों के स्वास्थ्य परीक्षण करने में लगा हुआ है। प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान कार्यक्रम अंतर्गत प्रधानमंत्री आयुष्मान कार्ड निर्माण एवं वितरण, मातृत्व स्वास्थ्य अंतर्गत एएनसी की जांच, सिकल सेल जांच, टीवी जांच, एमसीडी जांच व डायलिसिस की जरूरत वाले लोगों की पहचान की जा रही है।
as


+ There are no comments
Add yours