पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष एवं भाजपा कोरिया जिला उपाध्यक्ष शैलेश शिवहरे के नेतृत्व में आज शनिवार को भाजपा नेता सिटी कोतवाली बैकुंठपुर पहुंचकर कांग्रेस की शिकायत पत्र सौपा। इस दौरान शैलेश शिवहरे के अलावा सुभाष साहू, विपिन बिहारी जायसवाल, अनिल खटीक, समीर जायसवाल व कुबेर साहू मौजूद रहे। भाजपा ने काँग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओ द्वारा मतदाओ को गुमराह एव प्रलोभन देकर कांग्रेस गांरटी कार्ड का प्रपत्र भरवाये जाने के संबंध में शिकायत किया।
अपने लिखित पत्र में भाजपा ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी जिला कोरिया का वरिष्ठ कार्यकर्ता होकर जिला उपाध्यक्ष के दायित्वो का निर्वहन कर रहा है। कोरबा ससदीय क्षेत्र के अन्तर्गत बैकुण्ठपुर विधानसभा शामिल है, क्षेत्र भ्रमण के दौरान आवेदक को काँग्रेस पार्टी द्वारा प्रायोजित प्रपत्र जिसमें कांग्रेस गारंटी कार्ड 1,00,000/- रू० वार्षिक महिलाओं को दिये जाने का प्रलोभन देकर फार्म भराया जा रहा है जो आर्दश आचार संहिता एंव लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के प्रावधानो का उलघंन है। क्षेत्र के मतदाताओं को प्रलोभन दिया जाकर गुमराह किया जा रहा है जिससे भारतीय जनता पार्टी की नीतियों को धता बताकर भ्रामक दुष्प्रचार किया जा रहा है जिसके संबंध में सूक्ष्म जांच की जाकर संबंधित प्रत्याशी को नियमानुसार अयोग्य घोषित किया जाकर संबंधितों को विधि अनुसार दण्डित किया जाना उचित होगा। शिकायत पत्र के साथ बैकुण्ठपुर विधान सभा क्षेत्र मे भरवाये जा रहे फार्म की प्रति अवलोकनार्थ संलग्न है। इसलिए काँग्रेस गारंटी कार्ड के संबंध में उचित वैधानिक कार्यवाही करने की कृपा की जायें।



+ There are no comments
Add yours