शिवपुर चरचा नगर पालिका की अध्यक्ष लालमूनि यादव ने कहा कि शिवपुर चरचा में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं लेकिन संज्ञान लेने वाला कोई नहीं, आम जनमानस में भय का माहौल बना हुआ है। ताला तोड़कर घर से स्कूटी चोरी करना एवं घर के समान को चोरी करना चोरों के हौसले बुलंद हैं। लेकिन चरचा पुलिस की सुस्त रवैया के कारण यहां पर घटनाएं काफी तेजी से बढ़ रही हैं। अगर चोर से जल्द नहीं पकड़े गए एवं जनमानस को न्याय नहीं मिला तो मैं धरने पर चरचा थाना के सामने बैठूंगी।
उन्होने कहा कि चरचा थाना प्रभारी को हमारे वार्ड वासी ने लिखित सूचना देते हुए कहा कि 25 जून को वो अम्बिकापुर गया हुआ था जब वो 27 जून को अपने घर रात 8.30 बजे वापस आया देखा कि घर का गेट का ताला टूटा हुआ है। अन्दर घुसा तो देखा स्कूटी नहीं और घर हुआ एवं अलमारी बिखरा हुआ था और अल्मारी से माता का सोना एवं आभूषण नहीं था । चोरी हुए सामानो में बताया गया कि सोने का झुमका 1 नग 20 हजार, सोने का मंगलसूत्र 1 नग 20 हजार, पायल 4 जोड़ा (चाँदी का) 20 हजार, बिछिया, नगद 2 हजार, स्कूटी ऐक्टीवा (सफेद रंग) वाहन क्रमांक सीजी 16 सीपी 6232 गायब है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours