समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव के पाँव आजकल जमीन पर नहीं हैं। लोकसभा में उनकी पार्टी के सांसदों की संख्या 5 से बढ़कर 37 क्या हुई वो हवा में उडने लगे है। यह कहना है छत्तीसगढ के कोरिया जिले के भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य रेवा यादव का। उन्होने कहा कि अखिलेश यादव अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने भगवान राम का अपमान करते हुए फैजाबाद से समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद को ‘राजा अयोध्या’ बताया है। यह सपा का अहंकार है।
विदित हो कि अखिलेश यादव के द्धारा मीडिया से बातचीत में फैजाबाद के सांसद अवधेश प्रसाद को लोकतंत्र रक्षक सेनानी अवधेश जी हमारे साथ खड़े हैं। राजा अयोध्या कहा गया।
इस बयान पर भाजपा हमलावर है रेवा यादव ने कहा कि सपा के सिर पर अहंकार सवार हो गया है। अयोध्या के सांसद को अयोध्या का राजा कहना शर्मनाक व्यवहार है। राजा अयोध्या सिर्फ प्रभु श्रीराम हैं सनातन और हिंदू धर्म एवं रामचरितमानस का लगातार अपमान करने के बाद अब ऐसा बयान।
उन्होने कहा कि यह पहली बार नहीं है कि समाजवादी पार्टी ने भगवान राम का इस तरह अपमान किया हो। मेरठ से भाजपा के सांसद अरुण गोविल ने संस्कृत में शपथ ग्रहण के बाद जय श्रीराम के नारे लगाए थे। इसके बाद सदन में बैठे समाजवादी पार्टी के नेताओं ने जय अवधेश के नारे लगाए थे।


+ There are no comments
Add yours