डाक विभाग का इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक एक विशेष सामूहिक दुर्घटना बीमा पॉलिसी लेकर आया है, जो बेहद किफायती और लाभकारी साबित हो सकता है। इस बीमा पॉलिसी में केवल वार्षिक 599 की प्रीमियम में बीमित। व्यक्ति का 10 लाख एवं 799 रुपये के वार्षिक प्रीमियम पर 15 लाख रुपये का बीमा कवर प्रदान किया जा रहा है।
बीमा की आवश्यकता और लाभ
बैकुंठपुर पोष्ट ऑफिस शाखा प्रबंधक ने जानकारी दी कि आजकल के समय में बीमा का महत्व हमारे जीवन में बढ़ गया है। किसी भी प्रकार की दुर्घटना में व्यक्ति की मृत्यु होने पर या विकलांगता आने पर उसके परिवार पर गंभीर परिणाम होते हैं। ऐसी अनिश्चितताओं के समय में किसी भी प्रकार के बुरे समय के लिए तैयार रहना जरूरी है।
बीमा पॉलिसी की मुख्य विशेषताएं
कवरेज
– दुर्घटनावश मृत्यु पर 15 लाख रुपये तक।
– स्थाई रूप से पूर्ण विकलांगता, आंशिक विकलांगता, अंग विच्छेद, या पैरालिसिस होने पर 5 लाख, 10 लाख या 15 लाख रुपये तक।
चिकित्सा खर्च
– ओपीडी के लिए 50 हजार रुपये तक।
– अस्पताल में भर्ती होने पर 1 लाख रुपये का नियत या वास्तविक दावा इसमें से जो कम हो।
किसे है यह बीमा पॉलिसी फायदेमंद
यह बीमा पॉलिसी खासकर गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों के लिए फायदेमंद है, जो महंगे हेल्थ इंश्योरेंस नहीं ले सकते।
शामिल दुर्घटनाएं
इस दुर्घटना बीमा पॉलिसी में सभी प्रकार की दुर्घटनाएं जैसे सड़क दुर्घटना, आग, बिजली गिरना, इलेक्ट्रिक शॉक लगना, सर्पदंश, फिसल कर गिर जाना इत्यादि शामिल हैं। भारतीय डाक पोस्ट पेमेंट बैंक (आईपीपीबी) की यह पहल लोगों के लिए एक बड़ी राहत साबित हो सकती है और अनिश्चितताओं के समय में उन्हें वित्तीय सुरक्षा प्रदान करेगी।

+ There are no comments
Add yours