जिले की एक समिति में नकली खाद की पैकिंग करने की खबर

बैकुंठपुर।

कोरिया जिले में व्यापारियों एवं सहकारी समितियो के द्वारा किसानों को किस तरीके से छला जा रहा है इसका जीवंत उदाहरण सामने आया जब कृषि विभाग द्वारा जिले के सहकारी समितियो एवं खाद बीज दुकानों से सैकड़ो नमूने लिए एकत्रित किये । जिसमें कई चौकाने वाले परिणाम सामने आये है। कि किस प्रकार से सहकारी समितिया और दुकानदार माटीपुत्रो के साथ धोखाधडी कर रहे हैं। परिक्षण के उपरान्त सामने आये परिणाम में बीज के 37 फिसद नमूने फेल हो गए । खाद के 12 फिसद और कीटनाशक ने तो ऐसी छलांग लगाया है कि उसके 89 फिसद नमूने परीक्षण में फेल हो गए ।
उप संचालक कृषि ने बताया कि खरीफ वर्ष 2024 में अब तक सहकारी एवं निजी क्षेत्र से बीज के 46 नमूने, रासायनिक उर्वरक के 34 नमूने एवं कीटनाशक के 09 नमूने परीक्षण हेतु प्रयोगशाला भेजे गये हैै। जिनमें से बीज के 29 नमूने एवं रासायनिक उर्वरक के 30 नमूने एवं कीटनाशक के एक नमूने का परीक्षण परिणाम मानक स्तर का प्राप्त हुआ है। बाकी सब फेल हो गये जिसे विभाग के अधिकारियो ने नही कहा। जिले के निरीक्षकों द्वारा आदान विक्रेताओं के परिसर का निरीक्षण कर स्टाक बुक को प्रतिदिन रखने, मूल्य सूची बोर्ड लगाने तथा कृषकों द्वारा क्रय किये जाने वाले कृषि आदान का पक्की रसीद देने का निर्देश भी दिया गया है।

आजीवन प्रतिबंध भी किए जाये दुकानदार

यह अपने आप में बड़ी बात बताने के लिए काफी है कि जिले में किसान किस तरीके से छले जा रहे हैं। बेहतर होता यदि कृषि विभाग ऐसे दुकानदारों के नाम भी प्रदर्शित करता है जिससे किसानों में चेतना जागृत होती और ऐसे खाद बीज एवं कीटनाशक विक्रेताओं का किसानों के द्वारा बहिष्कार किया जाता । अब जिला प्रशासन की जिम्मेदारी है कि वह ऐसे दुकानदारों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करें एवं उनके लाइसेंस को निरस्त करने का कार्य करें । जिन दुकानदारों द्वारा किसानों को इस प्रकार से छला जा रहा है उन्हें आजीवन प्रतिबंध भी किए जाने की जरूरत है आज देश भर में किसान गरीब पर होता जा रहा है एवं व्यापारियों के तिजोरियों की संख्या बढ़ती जा रही है ।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours