भाजपा ने किया देवेन्द्र तिवारी का राज तिलक

Estimated read time 1 min read

बैकुंठपुर।

कोरिया जिले में देवेन्द्र तिवारी को भाजपा जिलाध्यक्ष की कमान सौंपी गई है। इस बार भाजपा ने सामान्य वर्ग से जिलाध्यक्ष चुना है। इससे पूर्व भाजपा संगठन चुनाव के प्रभारी प्रबोध मिंज ने बंद लिफाफे नाम की घोषणा करते हुए कोरिया जिले में देवेन्द्र को कोरिया भाजपा के जिलाध्यक्ष के पद पर नियुक्त कर दिया गया है। इससे पहले भाजपा के जिला उपाध्यक्ष, जिला महामंत्री का पद भी संभाल चुके है।

आपको बता दें कि देवेन्द्र तिवारी के नाम पर ज्यादा रायसुमारी और सहमति बनी थी। वे लगभग 20 वर्ष पहले एबीवीपी से राजनीति में शुरुआत किये जहां कोरिया जिले के अध्यक्ष भी रहे। भाजपा युवा मोर्चा के महांमत्री के साथ प्रदेश में पदाधिकारी रहे। 2015 से 2019 तक जिला भाजपा के महामंत्री के तौर पर काम किया। 2019 से जिला भाजपा के उपाध्यक्ष रहे और अब भाजपा के जिलाध्यक्ष का कार्यभार संभालेंगे। सुबह से ही बैकुंठपुर भाजपा कार्यालय में गहमागहमी का माहौल रहा। 1.30 बजे के आसपास लिफाफा खोलते ही भाजपा कार्यालय में ढोल नगाड़े के साथ गूंज उठा।

बता दें कि जिलों में डेढ विधानसभा क्षेत्र आता हैं, जिसमें बैकुंठपुर विधानसभा और भरतपुर सोनहत आते हैं। कोरिया जिले में भाजपा के सात मंडल आते हैं। जिसमें बैकुंठपुर विधानसभा के सभी 06 मंडल और भरतपुर सोनहत अंर्तगत 01 मंडल आता है। कार्यालय में चुनाव प्रभारी प्रमोध मिंज, विधायक रेणुका सिंह, जिला पंचायत सदस्य चुन्नी पैकरा, जिला पंचायत सदस्या वंदना राजवाड़े, भाजपा जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मण रजवाड़े, रवि शंकर शर्मा, देवेंद्र तिवारी, रेवा यादव, अशोक जायसवाल, शैलेश शिवहरे, नपाध्यक्ष नविता शिवहरे, अनिल साहू, नागेश्वर रजक, सुवैज अहमद, अरशद, हर्षल गुप्ता, पंकज गुप्ता, आशीष यादव, दिनेश रजवाड़े व राम यादव मौजूद रहे।

बडी जिम्मेदारी के लिए पार्टी का आभार

देवेन्द्र तिवारी ने अपनी नियुक्ति पर पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन के विकास और कार्यकर्ताओं की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करेंगे। देवेन्द्र इससे पहले जिला उपाध्यक्ष के रूप में पार्टी में सक्रिय भूमिका निभा चुके हैं। साथ ही, वे भरतपुर सोनहत विधानसभा व लोकसभा चुनाव के दौरान अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता का प्रदर्शन कर चुके हैं। देवेन्द्र तिवारी की नई जिम्मेदारी को पार्टी की एक रणनीतिक पहल के रूप में देखा जा रहा है, जो जमीनी स्तर पर संगठन को और सशक्त बनाएगी। संगठन में विभिन्न पदो पर रहते हुए उन्होंने प्रभावी ढंग से उठाया मुददो को उठाया और पार्टी के ग्रामीण क्षेत्र में समर्थन को मजबूत किया। इस नियुक्ति के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है। पार्टी को उम्मीद है कि उनके अनुभव और संगठनात्मक कौशल से कोरिया जिले में भाजपा का प्रदर्शन और बेहतर होगा।

रेवा यादव ने दी बधाई

जिलाध्यक्ष के दौड़ मे तीन दावेदार में देवेन्द्र तिवारी, रेवा यादव और पंकज गुप्ता थे लेकिन पार्टी कार्यकर्ताओं ने देवेन्द्र तिवारी पर भरोषा जताया। जिसमें सबसे इनका मुकाबला रेवा यादव से ही था। घोषणा के समय दोनो भाजपा कार्यालय मौजूद थे। जिलाध्यक्ष के नाम की घोषणा के बाद रेवा यादव ने देवेन्द्र तिवारी को जिलाध्यक्ष बनने पर बधाई देते हुए उनको शुभकानाए दी।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours