जिलाध्यक्ष बनने के बाद चम्पादेवी पावले बोलीं…..पार्टी की जिम्मेदारी मेरे लिए पूजा के समान

Estimated read time 1 min read

जिलाध्यक्ष बनने के बाद चम्पादेवी पावले बोलीं…..पार्टी की जिम्मेदारी मेरे लिए पूजा के समान

भरतपुर सोनहत की पूर्व विधायक व भाजपा प्रदेश कार्यसमिति में सदस्य चम्पादेवी पावले को एमसीबी जिले के भाजपा जिलाध्यक्ष बनाए जाने लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह है। जिले के भाजपा की नई जिलाध्यक्ष चम्पा देवी पावले को कार्यकर्ताओं ने पुष्प गुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं दीं।

चम्पा देवी पावले ने कहा कि पार्टी लगातार मुझे जिम्मेदारी दे रही है। जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर शीर्ष नेतृत्व और संगठन का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुझे एमसीबी जिले की नई जिम्मेदारी दे संगठन ने जो विश्वास जताया है और जो दायित्व सौंपा है, उस पर वे पूरी तरह से खरा उतरने का प्रयास करुगी।

उन्होंने कहा कि संगठन को गांव-गांव में मजबूती देना उनकी प्राथमिकता होगी। भाजपा कार्यकर्ताओं का सहयोग देश एवं प्रदेश सरकार के कार्यो को लेकर जनता तक पहुचाने का काम करेंगी।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours