शहर में ट्रैफिक व्यवस्था ध्वस्त, जाम में फंसी एंबुलेंस, खतरे में मरीजों की जान
बैकुंठपुर।
शहर ट्रैफिक जाम से परेशान है। बैकुंठपुर शहर में अंदर फव्वारा चौक से ओडगी नाका तक ट्रैफिक व्यवस्था बुरी तरह ध्वस्त हो गई है। शहर में वाहन रेंग रहे हैं। दोपहिया, तीन पहिया व चारपहिया वाले सभी परेशानी महसूस कर रहे हैं। लोगों को कलेक्टोरेटओर जाने में काफी समय लग रहा है।
विगत कई वर्षो से लगने वाले लगातार जाम से निपटने में ट्रैफिक कार्य में लगे पुलिसकर्मियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शहर में सुबह से शाम तक जाम ही जाम का नजारा है। छोटे-बड़े सभी वाहन शहर में इसी मार्ग से प्रवेश कर रहे हैं और शहर के बाहर भी निकल रहे हैं। जाम में अधिकारियों की गाड़ी भी फंस रही है और एंबुलेंस भी।
जाम में फंसी एबुलेंस
यही स्थिति रहा तो अस्पताल पहुंचने के पहले ही एंबुलेंस में गंभीर रूप से बीमार व्यक्ति की मौत भी हो सकती है। आज कुछ यही नजारा देखने को मिला जब एक एबुलेंस महलपारा चौक के समीप पाच मीनट से अधिक समय तक जाम में फंसी रही। छोटे बच्चों को घर से स्कूल और स्कूल से घर जाने में काफी समय लग रहा है।


+ There are no comments
Add yours