बेटे के जन्म दिन पर डॉक्टर ने मरिजो में बांटा मिठाई
बैकुंठपुर
नेताओं को जन्मदिन के अवसर पर अस्पतालों में मिठाई एवं फल वितरण की खबरें आना तो आम बात जो हमेशा सुर्खियां भी बटोरती रही है। किंतु बैकुंठपुर जिला अस्पताल के अस्पताल अधीक्षक डॉ. आयुष जायसवाल ने अपने 03 वर्षीय पुत्र के जन्मदिवस के अवसर पर आज जिला अस्पताल में भर्ती समस्त मरीजों में मिठाई के डब्बे का वितरण किया। गौरतलब हो कि जन्मदिवस के अवसर पर होटल में हजारों खर्च करने से अच्छा है मरीजों में मिष्ठान वितरण किया जाना माना जाता है। इससे जहां एक ओर नई परंपरा भी विकसित होगी और लोग बड़े-बड़े आलीशान होटल में लाखों खर्च करने के बजाय अस्पतालों में भर्ती बीमारो के बीच उन्हें दो पल खुशी का देने का प्रयास करें।

+ There are no comments
Add yours