जिला पंचायत की सीटों के साथ जनपद पंचायतों के आरक्षण प्रक्रिया पूर्ण
सोनहत में महिला अध्यक्ष, बैकुंठपुर जनपद में अनुसूचित जनजाति वर्ग की मुक्त सीट
बैकुंठपुर।
जिला पंचायत के मंथन कक्ष में आज जिला पंचायत कोरिया की दस सीटों के लिए आरक्षण प्रक्रिया कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी चंदन त्रिपाठी द्वारा संपन्न कराई गई। इस अवसर पर जिला पंचायत कोरिया के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ आशुतोष चतुर्वेदी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी अंकिता सोम उपस्थित रहे।
बता दें जिले में 2 लाख 40 हजार 483 जनसंख्या हैं। अनुसूचित जनजाति वर्ग की जनसंख्या 1 लाख 19 हजार 785 है, जबकि अनुसूचित जाति वर्ग की जनसंख्या 18 हजार 185 है। त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2024-25 के तहत जिला पंचायत सदस्यों, जनपद पंचायत अध्यक्ष, सदस्यों के निर्वाचन क्षेत्र के प्रवर्गवार एवं महिला आरक्षण पर कार्यवाही की गई।
जिला पंचायत क्षेत्र में नए परिसीमन के अनुसार वर्गवार आरक्षण की स्थिति के बारे में आबादी के आधार पर क्षेत्रों की वर्गवार आरक्षण की जानकारी उपलब्ध कराई गई। इसके बाद प्रवर्ग वार आरक्षण की स्थिति अनुसार सीटों के आरक्षण का निर्धारण किया गया।
विदित हों कि जिला पुनर्गठन के बाद अब कोरिया जिले में दस जिला पंचायत क्षेत्र होंगे। इनमें बैकुंठपुर क्षेत्र में कुल छह सीटें, सोनहत क्षेत्र से दो सीटें और बचरापोड़ी क्षेत्र से दो सीटें निर्धारित की गई हैं। वर्ग वार सीटों के निर्धारण के बाद अन्य सीटों पर लाटरी सिस्टम से आरक्षण की प्रक्रिया के बाद पूरी की गई है।

जिला पंचायत कोरिया आरक्षण
बैकुंठपुर क्षेत्र की प्रथम सीट अनारक्षित महिला वर्ग के लिए हुई। इसी तरह सीट क्रमांक 2 अनुसूचित जनजाति वर्ग की महिला के लिए आरक्षित हो गया है। सीट क्रमांक 3 अनुसूचित जाति महिला, सीट क्रमांक 4 अनारक्षित मुक्त, सीट क्रमांक 5 अनारक्षित महिला, सीट क्रमांक 6 अनारक्षित मुक्त, सीट क्रमांक 7 अनुसूचित जनजाति मुक्त, सीट क्रमांक 8 अनुसूचित जनजाति महिला, सीट क्रमांक 9 अनूसूचित जनजाति महिला तथा सीट क्रमांक 10 अनूसूचित जनजाति वर्ग की महिला के लिए आरक्षित की गई हैं।
जिला पंचायत क्षेत्र के निर्वाचन क्षेत्रों के आरक्षण की प्रक्रिया के बाद उप जिला निर्वाचन अधिकारी अंकिता सोम ने जनपद पंचायत क्षेत्रों के आरक्षण की कार्यवाही पूरी कराई। जनपद पंचायतों के अध्यक्षों के आरक्षण की प्रक्रिया भी आज जिला पंचायत मंथन कक्ष मंे पूर्ण कराई गई। आरक्षण के दौरान जनपद पंचायत बैकुंठपुर में अध्यक्ष का पद अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए मुक्त तथा जनपद पंचायत सोनहत का अध्यक्ष पद अनुसूचित जनजाति महिला के लिए आरक्षित किया गया।
बैकुंठपुर जनपद आरक्षण
बैकुंठपुर जनपद पंचायत सीटों के आरक्षण की प्रक्रिया के बाद क्षेत्र क्र. 01 जगतपुर अजजा महिला, 2 सरडी अनारक्षित महिला, 3 गदबदी अजजा महिला, 4 सलका अजजा महिला, 5 नरकेली अनारक्षित महिला, 6 बरपारा अनारक्षित महिला, 7 कदमनारा अजजा मुक्त, 8 ओड़गी अनारक्षित महिला, 9 चेरवापारा अनारक्षित मुक्त, 10 भांड़ी अजजा मुक्त, 11 छिन्दिया अनारक्षित मुक्त, 12 कुड़ेली अनारक्षित मुक्त, 13 बुड़ार अजजा महिला, 14 जमगहना अजजा महिला, 15 कटकोना अजजा मुक्त, 16 बरदिया अनारक्षित महिला, 17 खोंड अजा मुक्त, 18 गिरजापुर अजा महिला, 19 डुमरिया अनारक्षित मुक्त, 20 बंजारीडांड अजजा मुक्त, 21 जिल्दा अजजा मुक्त, 22पोड़ी अनारक्षित मुक्त, 23 बारी अजजा महिला, 24 बैमा अजजा मुक्त और 25 चिरमी अजजा वर्ग की महिला के लिए आरक्षित किया गया।
जनपद पंचायत सोनहत आरक्षण
जनपद पंचायत सोनहत में क्षेत्र क्र. 01- आनंदपुर अ.ज.जा. मुक्त सीट होगी। इसी प्रकार क्षेत्र क्र. 02- सोनहत अ.ज.जा महिला, क्षेत्र क्र. 03- कुशहा अनारक्षित मुक्त, क्षेत्र क्र. 04- केशगवां अनारक्षित महिला, क्षेत्र क्र. 05- चंदहा अ.ज.जा. मुक्त, क्षेत्र क्र. 06- पुसला अनारक्षित महिला, क्षेत्र क्र. 07- कटगोड़ी अ.जा महिला, क्षेत्र क्र. 08- भैंसवार अ.ज.जा. महिला, क्षेत्र क्र. 09- मझारटोला अ.ज.जा. महिला, क्षेत्र क्र. 10- दामुज अजजा मुक्त वर्ग के प्रत्याशियों के लिए आरक्षित होगा।

+ There are no comments
Add yours