मिली जिम्मेदारी पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा – रेवा यादव

Estimated read time 1 min read

बैकुंठपुर।

बैकुंठपुर विधायक भइयालाल राजवाडे ने समस्त विभागों की बैठक एवं संबंधित समस्त कार्यों के निष्पादन के लिए अपना प्रतिनिधि नियुक्त किया है। उन्होंने विधानसभा क्षेत्र में सदैव तत्पर रहकर कार्य करने वाले रेवा यादव को अपना प्रतिनिधि नियुक्ति किया है। रेवा यादव ने सौपी गई जिम्मेदारी के लिए विधायक का आभार जताते हुए कहा कि जो जिम्मेदारी मुझे प्रदान की गई है, उसे पूरी निष्ठा से संपादित करुगा।

अपने पत्र में विधायक ने कलेक्टर, एसपी सहित सभी विभाग को सूचना देते हुए कहा है कि बैकुंठपुर के आमगॉव निवासी रेवा यादव को विधानसभा क्षेत्र बैकुंठपुर 03 जिला कोरिया के जिला पंचायत, जनपद पंचायत तथा समस्त शासकीय विभागों के बैठकों एवं आयोजनों में प्रतिनिधि के रूप में कार्य करेंगे।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours