कायाकल्प टिम नेे जिला अस्पताल बैकुंठपुर को जांच में दियेे 81 फिसद अंक

Estimated read time 1 min read

दवा वितरण कक्ष बाहर बनाने व आपतकालिन डॉक्टर के कक्ष को बडे कमरे में शिप्ट किये जाने के निर्देश दिय

बैकुंठपुर

केंद्र सरकार द्वारा गठित नेशनल क्वालिटी इंश्योरेंस स्टैंडर्स (एनक्यूएएस) की कायाकल्प टीम ने जिला अस्पताल में मिल रही स्वास्थ्य सेवाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने ओपीडी से लेकर पैथोलॉजी लैब का निरीक्षण कर जानकारी ली।

अस्पतालों के कायाकल्प को लेकर शासन गंभीर है। हर साल अस्पतालों का भौतिक सत्यापन कराया जाता है। इस बार नए सिरे से अस्पतालों का सत्यापन किया जाना है। शासन से बैकुंठपुर जिला अस्पताल में कायाकल्प टीम का गुरुवार को जिला अस्पताल पहुंची।

टीम में जशपुर जिला अस्पताल से आए डॉ. मिथलेश और जिला अस्पताल सलाहकार राजेश कुरील ने जिला अस्पताल में इमरजेंसी विभाग, ओटी लैब, दवा कक्ष, पर्चा वितरण कक्ष के साथ साफ-सफाई को चेक किया। इस दौरान टीम ने हेड हाइजीन, बायो मेडिकल वेस्ट के साथ ही इंफेक्शन कंट्रोल को देखा ।

वहीं, टीम द्वारा दवा वितरण कक्ष बाहर बनाने व आपतकालिन डॉक्टर के कक्ष को बडे कमरे में शिप्ट किये जाने के निर्देश दिये। इस मौके पर जिला बैकुंठपुर के अस्पताल अधिक्षक डॉ. आयुश जायसवाल और अस्पताल के सलाहकार प्रियंका कुरील मौजूद रहे। बताया गया कि शासन की तय मानको की जाच के दौरान जाच टिम अपनी संतोष प्रकट किया।

टीम में शामिल डॉक्टर ने बताया गया कि प्रदेश स्तर पर जिले के अस्पतालों पर पहुंचकर टीम की ओर साफ सफाई, ऑफिस मेंटेनेंस सहित विभिन्न आठ प्रकार के मापदंडों का निरीक्षण किया जाता है। क्या कमियां है और क्या अच्छाई है इन सभी को देखा जाता है।

जहां कमियां देखी गई उन्हें दूर करने के निर्देश और इसके लिए क्या बजट चाहिए क्या तरीका होना चाहिए। इन सभी चीजों का ध्यान रखा जाता है। टीम द्वारा चिकित्सालय के कायाकल्प अवार्ड योजना से संबंधित समस्त दस्तावेजों की जांच की गई। उन्होंने बताया कि टीम साफ-सफाई व रख-रखाव के आधार पर अस्पताल की ग्रेडिग कर इसकी रिपोर्टिंग सरकार को सौपी जाएंगी।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours