कोरिया जिले की राजनीतिक दिशा और दशा तय अब तय करेंगी महिलाएं
नगरिय निकायो और पंचायतो में महिलाओ को मिली प्रथामिकता
कोरिया जिले की दिशा एवं दशा अब महिलाएं तय करती नजर आयेंगी। जिला पंचायत एवं नगरिय निकायों के आरक्षण में कोरिया जिले की राजनीतिक कमान के आरक्षण में महिलाओं ने बाजी मार ली है। अगले 5 वर्षों की दिशा और दशा अब महिलाए तय करती नजर आयेंगी। जिला पंचायत के आरक्षण में जहां 10 सीटों में से 7 सीट महिलाओं के लिए आरक्षित की गई है वहीं पर जिले के तीन नगरिय निकायों में से 02 महिलाओं के लिए आरक्षित की गई है वहीं पर जिले के दोनों जनपदों के अध्यक्षों के पद महिलाओं के लिए आरक्षित रखी गई है।

+ There are no comments
Add yours